{"_id":"627bf411180fed46530a76a1","slug":"vigilance-team-of-electricity-department-was-attacked-for-checking-there-was-uproar-for-hours-jhansi-news-jhs220496762","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग करने गई बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर हमला, घंटों रहा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग करने गई बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर हमला, घंटों रहा हंगामा
विज्ञापन
गुरसराय। बुधवार की दोपहर कस्बे के कटरा बाजार में चेकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को वहां जमा हुई भीड़ ने खदेड़ दिया। इस बीच मारपीट भी की गई। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसी तरह वहां से बचकर निकले और सीधे थाने पहुंच गए। इसके साथ ही भीड़ भी थाने पहुंच गई और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप था कि बिजली वाले चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार कर रहे हैं। घंटों हंगामा होता रहा। वहीं बिजली अफसरों ने 30 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विद्युत विभाग को गुरसराय के कटरा बाजार में विद्युत चोरी की शिकायतें मिल रहीं थीं। ओवरलोडिंग की वजह से यहां लगे ट्रांसफार्मर भी लगातार फुंक रहे थे। इस पर बुधवार की दोपहर तकरीबन दो बजे एसडीओ चंद्रेश सिंह तोमर के साथ विभाग की विजिलेंस टीम चेकिंग के लिए पहुंची। टीम ने दो घरों में विद्युत चोरी भी पकड़ी। इससे पहले कि टीम आगे बढ़ पाती, वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और वे विभागीय कार्रवाई का विरोध करने लगे। लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि पहले सुचारु रूप से बिजली दो और उसके बाद चेकिंग करो। इस बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने विभागीय टीम के धक्का-मुक्की शुरू कर दी। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची।
टीम किसी तरह से भीड़ के बीच से निकलकर सीधे थाने पहुंची। लेकिन, यहां भी भारी संख्या में लोग पहुंच गए और वे टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ गरौठा सर्किल के अन्य थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच विद्युत विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कटरा बाजार निवास अमन गोस्वामी समेत 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर कर्मचारियों से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
ओवरलोडिंग की वजह से कटरा बाजार के ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। बिजली चोरी की शिकायत भी आ रही हैं। जांच के लिए बुधवार को विजिलेंस के साथ टीम कटरा गई थी। दो मकानों में बिजली की चोरी पकड़ी भी गई। इसी बीच वहां भीड़ जमा हो गई और कार्रवाई का विरोध करने लगी। लोगोंने मारपीट भी की। किसी तरह हम सभी थाने पहुंचे। इस मामले में नाम नामजद समेत 20-30 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
- चंद्रेश सिंह तोमर, एसडीओ - बिजली विभाग
बिजली विभाग की टीम बिजली चोरी की जांच करने कटरा गई थी, लेकिन लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कई लोग थाने पर भी पहुंच गए थे, जिन्हें समझाबुझाकर वापस कर दिया गया। विद्युत विभाग की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में एक नामजद समेत 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना ठीक बात नहीं है।
- जितेंद्र सिंह, एसडीएम गरौठा