फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Video viral and young man eaten

वीडियो वायरल कर युवक ने जहर खाकर दी जान

Mon, 24 Jan 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Video viral and young man eaten
झांसी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के एक युवक ने पहले अपना वीडियो बनाकर वायरल किया। उसके बाद विषाक्त का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। 6.27 मिनट के वीडियो में ससुराल पक्ष तथा गांव के कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। युवक ने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा है। सोशल मीडिया पर मृतक का वायरल वीडियो चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन

निवाड़ी जिले के मजरा मकारा निवासी किसान नारायण (32) की शादी 2007 में गरौठा के पसौरा निवासी राजलक्ष्मी से हुई थी। उनके दस साल का एक बेटा सुरजीत और आठ साल की बेटी नंदिनी है। पति के किसी महिला से अवैध संबंध होने के शक के चलते पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चली आर रही थी। इससे परेशान होकर एक माह पहले पत्नी अपने बेटी के साथ मायके चली गई थी। इससे नारायण परेशान रहने लगा था। बीते रोज उसने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें ससुरालियों समेत अपने ही गांव के सात लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वीडियो में उसने कहा कि वो मजबूरी में गलत कदम उठा रहा है। उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अपनों ने ही मेरे साथ बुरा किया है। पत्नी व एक अन्य महिला का नाम लेते हुए युवक ने कहा कि वे दोनों निर्दोष हैं। साथ ही युवक ने निवाड़ी पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। इसके बाद ससुराल पहुंचकर नारायण ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed