फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Video of female sub-inspector seeking bribe in Jhansi goes viral, suspended

झांसी में महिला उपनिरीक्षक का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, निलंबित  

Wed, 02 Sep 2020 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  झांसी
अमर उजाला नेटवर्क,  झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Video of female sub-inspector seeking bribe in Jhansi goes viral, suspended
demo pic - फोटो : अमर उजाला

नवाबाद थाने में तैनात एक महिला उपनिरीक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पति- पत्नी के बीच हुए सुलहनामा के सत्यापन के एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रही हैं। इस वीडियो के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने उनको निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।

विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र के कोछाभांवर में रहने वाली एक युवती की शादी तालबेहट के चौबयाना मुहल्ले के युवक के साथ हुई है। शादी के बाद दोनों के बीच मतभेद हो गए। युवती ने ससुरालीजनों के खिलाफ नवाबाद थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। विवेचना उपनिरीक्षक संजना सिंह को सौंप दी गई। 
विज्ञापन


बाद में उनका मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया। इस बीच उनके बीच सुलह हो गई। मतभेद दूर होने पर दोनों एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए। दोनों ने उच्च न्यायालय में सुलह होने की नोटरी दाखिल की। उच्च न्यायालय ने सुलह किसी दबाव में तो नहीं हुई, इसकी आशंका के मद्देनजर दोनों से विवेचना अधिकारी से नोटरी सुलहनामा को सत्यापित कराने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को युवक सुलहनामा सत्यापित कराने नवाबाद थाने पहुंच गया। आरोप है कि उपनिरीक्षक ने बदले में एक लाख रुपये की मांग की। इस पर युवक ने अपने अधिवक्ता को थाने में बुला लिया। अधिवक्ता ने गोपनीय तरीके से बातचीत का वीडियो बना लिया। बातचीत में 25 हजार रुपये देने पर सहमति बन गई। 

अधिवक्ता ने वीडियो वायरल कर दिया। मंगलवार को इस मामले में एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार ने उक्त उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed