फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Video made while bathing friend's wife, raped by threatening to make viral

दोस्त की पत्नी का नहाते समय बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Video made while bathing friend's wife, raped by threatening to make viral
झांसी। दोस्त की पत्नी का नहाते समय युवक ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला संग दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर महिला ने यह बात पति को बता दी। पीड़िता को लेकर पति कोतवाली पहुंच गया और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को जेल गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी वीरेंद्र ओझा (41) उसके पति का दोस्त है। इसी बहाने वह अक्सर घर आता-जाता था। कुछ महीने पहले पति घर से बाहर थे। उस समय वह नहा रही थी। इसी दौरान वीरेंद्र घर में आया और चोरी-छुपे उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने वीडियो डिलीट करने के बहाने घर बुलाया। इस दौरान वीरेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वीरेंद्र उसे रोजाना ब्लैकमेल करने लगा। तंग होकर आखिरकार उसने अपने पति को पूरी बात बता दी। पति उसे लेकर कोतवाली पहुंचा। यहां आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट लिखवाई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी को बुधवार दोपहर किला गेट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी होमगार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed