फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Verification of the charges in the name of recovery, sought clarification

वेरिफिकेशन के नाम पर वसूली का आरोप, स्पष्टीकरण तलब

Fri, 28 Aug 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी पर वेरिफिकेशन के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने विश्वविद्यालय अधिकारियों का सबूत भी पेश किए हैं, जिस पर संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गोपनीय विभाग में तैनात एक कर्मचारी पर पूर्व में भी मार्कशीट के वेरिफिकेशन करने के एवज में छात्रों से पैसा वसूली के आरोप लगते रहे हैं लेकिन अब एक मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मार्कशीट वेरिफिकेशन के संबंध में जब उसकी कर्मचारी से बात हुई तो उसने इसके लिए पैसों की मांग कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत कुलपति कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय से करते हुए फोन की रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर पेश की।
विज्ञापन


इस पर कुलपति ने संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया कर्मचारी का दोष साबित हो रहा है। यदि आरोपी कर्मचारी स्पष्टीकरण में कोई संतोषजनक जवाब देकर अधिकारियों को संतुष्ट नहीं कर पाता है, तो उसके खिलाफ निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed