फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vehicles entry ban on main roads

शहर क्षेत्र में आज नहीं चलेंगी गाड़ियां

Sat, 30 Sep 2017 12:53 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 30 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
vehicles entry ban on main roads
jhansi traffic news - फोटो : demo pic
शनिवार को दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा के चलते कोतवाली इलाके के प्रमुख मार्गों पर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जबकि, भारी वाहन नगर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाएंगे, उन्हें बाइपास मार्गों से गुजारा जाएगा। ताजियों के जुलूस की वजह से रविवार को भी यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा और रविवार को निकाले जाने वाले ताजियों के जुलूस की वजह से नगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। थाना कोतवाली के दुर्गा विसर्जन शोभा यात्रा के मार्ग सिंधी तिराहा से मानिक चौक, बड़ाबाजार, लक्ष्मी गेट से लक्ष्मीताल तक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। लोगों को पैदल ही जाना होगा या आसपास की गलियों से वाहन ले जाने होंगे। जबकि, शहर के भीतर कोई भी भारी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएगा। बड़ी गाड़ियों को मेडिकल कॉलेज बाइपास तिराहा, भगवंतपुरा, बिजौली चौकी और ग्वालियर पुलिस चौकी पर रोककर बाइपास मार्गों से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसपी सिटी देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि दशहरा व दुर्गा विसर्जन शोभा यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। थाना कोतवाली के अलावा अन्य थानों की पुलिस भी लगाई है। इसके अलावा पीएसी की तीन प्लाटून भी सुरक्षा में तैनात रहेंगी। वहीं, भारी वाहन शहर के भीतर प्रवेश न कर पाएं, इसके लिए बाइपास मार्गों के इर्दगिर्द पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed