{"_id":"5f00cd938ebc3e42d74e9096","slug":"vegitable-rate-increase-jhansi-news-jhs1707284152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसूनी बारिश में महंगी हुईं सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसूनी बारिश में महंगी हुईं सब्जियां
विज्ञापन
सब्जी
- फोटो : ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। देश भर में शुरू मानसूनी बारिश का असर सब्जियों के दामों पर दिखने लगा है। बाहर से आने वाला टमाटर की फसल सड़ने और कम माल आने की वजह से इसके दामों में एक पखवाड़े में सात गुना इजाफा हो गया है। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
लॉकडाउन के कारण घरेलू सब्जियां बाहर नहीं जा पाने के कारण सब्जियों के दाम काफी गिर गए थे। इससे लोगों की खाने की थाली बेहद सस्ती हो गई थी। इस दौरान लोगों ने भरपूर पसंदीदा सब्जियां खाईं। लॉकडाउन खुलने के बाद ट्रांसपोर्ट शुरू होने के कारण माल का इधर से उधर जाना शुरू हो गया। झांसी लोकल की काफी सब्जियां बाहर जाने लगीं। इसके अलावा बाहर की सब्जियां भी झांसी आने लगीं। देशभर में आए मानसून के कारण बारिश शुरू होने के कारण माल रुक-रुककर झांसी आ पा रहा है। इसके अलावा काफी सब्जियां खराब भी हो गईं हैं। इसका सीधा असर सब्जियों के दामों पर पड़ा है। खासकर कर्नाटक के चिंतामड़ी से आने वाले टमाटर के दाम सात गुने से अधिक बढ़ गए हैं। इसके अलावा लौकी, तुरई और शिमला मिर्च के दाम दोगुने हो गए हैं। वहीं, भिंडी, आलू, कद्दू, बैंगन, लौकी के दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
सब्जी अब पहले
टमाटर 80 15
आलू 25 20
भिंडी 30 20
कद्दू 15 5
बैंगन 30 20
परवल 60 55
लौकी 20 10
तुरई 20 10
शिमला मिर्च 80 40