{"_id":"5d98f9dc8ebc3e013c6cc08d","slug":"varansi-champion-in-kabaddi-championship-jhansi-news-jhs149669841","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशीय विद्यालयीय कबड्डी में वाराणसी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशीय विद्यालयीय कबड्डी में वाराणसी का दबदबा
विज्ञापन
लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़तीं चि?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशीय विद्यालयीय कबड्डी में वाराणसी का दबदबा
झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रादेशिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में 18 मंडलों को पछाड़कर वाराणसी मंडल ने दबदबा कायम किया। बालिका वर्ग के दोनों वर्गों में वाराणसी टीम विजयी रही। समापन अवसर पर विजेता टीम को ट्राफी सौंपी गई। दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
लक्ष्मी व्यायाम मंदिर मैदान में तीन दिन चली प्रादेशिक प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। रंगारंग समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने युवाओं को हार-जीत से अधिक खेल भावना विकसित करने को तरजीह देने की बात कही। उपनिदेशक मंशाराम एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही आयोजन को सराहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस दौरान आयोजन समिति के योगेंद्र मिश्र, अखिलेश ब्रह्मचारी, जेएस भोगल, सुदर्शन शिवहरे, दिनकर सक्सेना, अजय रजक, त्रिभुवन सिंह, इकबाल खतूजा, संध्या चतुर्वेदी, मनमोहन मनु, मनोज मिश्रा, मिलन गुप्ता, राजीव शुक्ला समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यह रहा परिणाम
बालक सीनियर वर्ग- देवीपाटन विजेता, वाराणसी उपविजेता
बालक सब जूनियर वर्ग- आजमगढ़ विजेता, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई उपविजेता
बालिका सीनियर वर्ग-वाराणसी विजेता, सहारनपुर उपविजेता
बालिका सब जूनियर वर्ग- वाराणसी विजेता, अलीगढ़ उपविजेता