फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vaniki college

कृषि, बागवानी एवं वानिकी कॉलेज बनना शुरू

Sun, 24 Dec 2017 01:51 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 24 Dec 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
vaniki college
agriculture - फोटो : demo pic
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कृषि, बागवानी एवं वानिकी कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। साथ ही प्रशासनिक भवन, गर्ल्स हॉस्टल, कुलपति आवास की इमारतें भी तैयार होने लगी हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकार्पण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय में कृषि, बागवानी एवं वानिकी कॉलेज का निर्माण कार्य काफी समय से प्रस्तावित था। निर्माण शुरू करने के पहले कई प्रकार की अड़चनें आईं, जिन्हें जिला प्रशासन की मदद से दूर कर लिया गया है। हाल ही में कॉलेजों का निर्माण विश्वविद्यालय परिसर में ही शुरू हो गया है। कुलपति प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि महाविद्यालय बनने के बाद कृषि में 12 विभाग, बागवानी में पांच एवं वानिकी में छह विभाग खोले जाएंगे। यहां पर प्रशासनिक भवन भी तैयार किया जा रहा है। भवन में कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त नियंत्रक, अभियांत्रिकी आदि विभागों का कार्यालय बनेगा। 50 कमरों का छात्राओं का हॉस्टल भी बन रहा है। समस्त निर्माण कार्य वर्ष 2019 तक पूर्ण करा लिए जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकार्पण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

आवास निर्माण को टेंडर जल्द
कृषि विश्वविद्यालय में 100 कमरों के छात्रों के हॉस्टल का निर्माण होना है। साथ ही संकायाध्यक्ष और निदेशकों के लिए टाइप-6, अन्य शैक्षणिक स्टाफ के लिए टाइप-4 के आवास बनने हैं। इनका ई-टेंडर जनवरी में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed