फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Valmiki jayanti celebrate

अफसरों ने किया रामायण का पाठ, शोभायात्रा में गूंजे जयकारे

Sun, 01 Nov 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Valmiki jayanti celebrate
महार्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर में निकाली गई शोभा यात्रा में रथ पर सबार लव -कुश के साथ वाल्मीकि के स
झांसी। महानगर में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती की धूम रही। जहां प्रशासनिक अफसरों ने मंदिरों में वाल्मीकि रामायण का पाठ किया, तो नगर निगम से महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के जयकारे गूूंजते रहे। वहीं वाल्मीकि समाज ने अफसरों को समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर सरकार ने अफसरों को रामायण का पाठ करने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर शनिवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने पंचमुखी महादेव मंदिर स्थित राम मंदिर में वाल्मीकि रामायण का अखंड पाठ कराया। साथ ही उन्होंने महर्षि वाल्मीकि रामायण का पाठ भी किया। वहीं हनुमान मंदिर व महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर विधि विधान से अधिकारियों ने रामायण पाठ व भजन कीर्तन किया। राम जानकी मंदिर पावर हाउस जेल चौराहा तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर सिविल लाइन पर भी पूजा अर्चना के साथ भजन-कीर्तन गायन कार्यक्त्रस्म किया गया। इस मौके पर अपर आयुक्त आरपी मिश्रा, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, एडीएम बी प्रसाद, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अतुल दीक्षित, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति द्वारा नगर निगम से महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ डीएम आंद्रा वामसी, नगर आयुक्त अवनीश राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा नगर निगम से शुरू होकर इलाइट चौराहा, गोविंद चौराहा, बाहर सैंयर गेट, अंदर ओरछा गेट, छनियापुरा, बड़ा बाजार, खंडेराव गेट, तहसील होते हुए नगर निगम में समाप्त हुई। शोभायात्रा में झांकियों ने लोगों का मन मोहा। साथ ही जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, संयोजक अशोक प्याल, कुंदनलाल नेताजी ने विचार व्यक्त किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के साथ महर्षि वाल्मीकि का भी मंदिर बनना चाहिए। सरकार वाल्मीकि समाज की उपेक्षा कर रही है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष राकेश करौसिया, अशोक चौधरी, जीतू कागरे, बालकृष्ण गांचले, मुन्नालाल करौसिया, सूरज प्याल, सुभाष माते, नरेश डागौर, सुरेश ठेकेदार, कुलदीप पहलवान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
असहायों को बांटे वस्त्र
वाल्मीकि जयंती के मौके पर कलचुरि कलार सर्ववर्गीय महासभा द्वारा गरीबों को वस्त्र वितरण किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री भारतभूषण राय ने बताया कि ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग, चित्रा चौराहा और खालसा कालेज पर वस्त्र वितरित किए गए। इस मौके पर रामबाबू महाजन, प्रेमकिशोर महाजन, रज्जन बाबू राय, संतोष राय, राजेश राय मौजूद रहे। गोपाल महाराज मंदिर में युवा समृद्धि संस्थान द्वारा महर्षि वाल्मीकि की आरती और सुंदर कांड का पाठ किया गया। इस मौके पर रवीश त्रिपाठी, राधे चौबे, बिल्लू महाराज, सुभाष चौरसिया, मिंटू श्रीवास्तव मौजूद रहे। महाराज बाल मंदिर इंटर कॉलेज में उप्र प्रधानाचार्य सीमा पाठक और प्रबंधक सीताराम रायकवार के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed