फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   validity of railway suvidha pass increased

रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाले सुविधा पास व पीटीओ की वैधता बढ़ी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
validity of railway suvidha pass increased
कोरोना महामारी के चलते रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को मिलने वाले सुविधा पास व पीटीओ की वैद्यता तिथि को बढ़ा दिया है। इस सुविधा से मंडल के 20 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। रेलवे अपने पांच साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारियों को ट्रेन में मुफ्त यात्रा करने के लिए सलाना तीन सुविधा पास व चार पीटीओ उपलब्ध कराता है। सुविधा पास में कोई किराया नहीं लगता, जबकि पीटीओ में किराए का एक तिहाई पैसा देना पड़ता है। पांच साल से कम नौकरी वाले कर्मचारियों को साल में एक सुविधा पास व चार पीटीओ मिलते हैं। कोरोना महामारी के चलते रेलवे बोर्ड ने सुविधा पास व पीटीओ की वैद्यता तिथि बढ़ा दी है। जो सुविधा पास व पीटीओ 23 अक्तूबर से 30 नवंबर 2019 तक जारी किए गए उनकी वैद्यता तिथि 15 जुलाई तक व एक दिसंबर से 30 दिसंबर 2019 के बीच जारी होने वालों कीतिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2020 कर दी गई है। 31 दिसंबर तक जारी होने वालों वैद्यता तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इसी तरह एक जनवरी से 30 जनवरी 2020 के बीच जारी होने वालों की 15 सितंबर, एक फरवरी से 29 फरवरी तक जारी होने वालों की 15 अक्तूबर व एक मार्च से 31 मार्च के बीच जारी होने वाल सुविधा पास व पीटीओ की वैद्यता तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed