फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Urea distribution led to uproar, farmers blocked roads

Jhansi News: यूरिया वितरण के दौरान हुआ हंगामा, किसानों ने लगाया जाम

Sun, 07 Dec 2025 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Urea distribution led to uproar, farmers blocked roads
- पुलिस की मौजूदगी में दुबारा वितरण शुरू हो पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। शनिवार को यूरिया के वितरण के दौरान साधन सहकारी समिति दुगारा पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहले लेने की होड़ में उनके बीच धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई, जिससे हंगामा होने लगा। इस पर समिति की ओर से यूरिया का वितरण रोक दिया गया। इससे गुस्साए किसानों ने मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे सड़कों पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद यूरिया का वितरण शुरू हो पाया।
रबी की फसलों की बोआई के के दौरान किसानों के लिए डीएपी को लेकर मारामारी की स्थिति बनी रहती थी। अब किसान यूरिया के लिए परेशान हैं। यूरिया के लिए सहकार समितियों पर किसानों की खासी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को यूरिया वितरण की सूचना पर साधन सहकारी समिति दुगारा पर सुबह से ही महिला व पुरुष किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। किसानों को व्यवस्थित ढंग से यूरिया मिल सके, इसके लिए समिति की ओर से उन्हें टोकन वितरित किए गए थे। लेकिन, इसके बाद भी अव्यवस्था बनी रही। टोकन मिलने के बाद किसानों के बीच पहले यूरिया हासिल करने की होड़ मच गई। इससे वहां किसानों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। यह देख दोपहर करीब दो बजे यूरिया का वितरण बंद कर दिया गया। इससे गुस्साए किसान हंगामा करने लगे। महिला किसान समिति से निकलकर बाहर मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर बैठ गईं, जिससे सड़क पर जाम लग गया। सड़क का आवागमन ठप होने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सूचना पर टोड़ी फतेहपुर थाना पुलिस की टीम उप निरीक्षक नियाज खान के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसानों को शांत किया। तकरीबन एक घंटे बाद किसानों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दुबारा से यूरिया का वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
गश खाकर गिरीं महिला किसान
साधन सहकारी समिति दुगारा में यूरिया वितरण के दौरान महिला व पुुरुष किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान महिला किसान टोड़ी फतेहपुर निवासी अंगूरी देवी और ग्राम कर्री निवासी आकांक्षा गश खाकर गिर गईं, जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद महिला किसानों ने उन्हें संभाला। इसके बाद परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।
0000
एंबुलेंस को दी रास्ता
मऊरानीपुर–गुरसराय मार्ग पर जाम लगाए किसानों ने तकरीबन 50 मिनट तक सड़क से किसी वाहन को नहीं गुजरने दिया। इसी दरम्यान एक एंबुलेंस वहां पहुंची। किसानों ने एंबुलेंस के हूटर की आवाज सुनकर तुरंत उसके लिए रास्ता खाली कर दिया। हालांकि, इस दरम्यान अन्य वाहनों ने भी वहां से गुजरने की कोशिश की, परंतु किसानों ने उन्हें रोक दिया।
00000
किसानों की भारी भीड़ की वजह से उनके बीच हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी, जिससे कुछ देर के लिए यूरिया का वितरण रोकना पड़ गया था। बाद में देर शाम तक किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई गई। यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। किसान वितरण कार्य में सहयोग करें। - महेश साहू, सचिव - साधन सहकारी समिति दुगारा

00000
यूरिया के लिए परेशान किसान

गरौठा। हैवतपुरा साधन सहकारी समिति से यूरिया न मिल पाने से किसान परेशान हैं। उर्वरक के अभाव में फसलें पीली पड़ रहीं हैं।किसान यूरिया के लिए लगातार समिति के चक्कर काट रहे हैं। शनिवार को हैवतपुरा समिति पर बड़ी संख्या में किसान यूरिया लेने पहुंचे, लेकिन दिन भर इंतजार करने के बाद भी उन्हें मिल नहीं पाई, जिससे किसान मायूस होकर घर लौट गए। किसानों का आरोप है कि पहले किसानों को बोआई के लिए डीएपी के लिए जूझना पड़ा और अब यूरिया का संकट बना हुआ है। उन्होंने यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed