{"_id":"5f7f5a348ebc3e9bcd437766","slug":"urban-hot-will-be-made-necessery-for-dastkar-and-shilpkar-jhansi-news-jhs1781769157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तकार एवं शिल्पियों के लिए जल्द बनेगा अरबन हाट: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तकार एवं शिल्पियों के लिए जल्द बनेगा अरबन हाट: मंडलायुक्त
विज्ञापन
दीनदयाल सभागार के नवीनी करण के लोकार्पण समारोह में भाग लेते अतिथि। अमर उजाला
झांसी। किले की तलहटी में स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय सभागार के उच्चीकरण एवं सौंदर्यीकरण का बृहस्पतिवार को भव्य समारोह में लोकापर्ण हुआ। इस मौके पर मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया शिल्पियों एवं दस्तकारों को आगे बढ़ाने के लिए यहां जल्द ही अरबन हाट भी स्थापित किए जाने की योजना है। स्थानीय कलाकारों के लिए मुक्ताकाशी मंच निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने रानीमहल के सामने एवं परकोटा पर हुए अतिक्रमण को खत्म करके नया प्रोजेक्ट तैयार होने की बात कही। उन्होंने बताया इसके रखरखाव एवं आवंटन के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी।
महापौर रामतीर्थ सिंघल ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया। कहा, नगर निगम की ओर से कई काम कराए जा रहे। केंद्र सरकार से एनओसी मिलते ही कई दूसरे काम भी जल्द शुरू हो जाएंगे। सदर विधायक रवि शर्मा ने इसे झांसी के लिये मील का पत्थर बताया।
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा दूसरे तमाम विकास कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं। झांसी किला की बाउंड्रीवाल के नीचे सौंदर्यीकरण के लिए एनओसी जल्द मिलने की उम्मीद है। टहरौली किला की मरम्मत की भी स्वीकृति मिल गयी है। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि सभागार को 470 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता के मुताबिक बनाया गया है। इसमें आधुनिक साउंड सिस्टम समेत केंद्रीय वातानुकूलित सिस्टम की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभागार को बुंदेलखंड के कलाकारों के लिए उल्लेखनीय बताया।
विज्ञापन
इसके पहले सभी अतिथियों ने प.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापूर्ण किया। स्वामी विवेकानंद विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हरगोविंद कुशवाहा, सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, रवीन्द्र शुक्ला, डॉ.धन्नुलाल गौतम, संजय पटवारी, समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन नीति शास्त्री ने किया।