फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Upset over non-receipt of dues, the operator of the courier company consumed poison

Jhansi News: बकाया न मिलने से परेशान कोरियर कंपनी के संचालक ने खाया जहर

Thu, 17 Aug 2023 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Upset over non-receipt of dues, the operator of the courier company consumed poison
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। करीब तीन लाख रुपये बकाया न मिलने से परेशान कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी संचालक ने बृहस्पतिवार शाम को कोरियर कंपनी के कार्यालय में जहर खा लिया। उसके जहर खाने से कार्यालय में अफरातफरी मच गई। ऑफिस में मौजूद लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर लिया गया है। पुलिस का कहना है युवक की हालत खतरे से बाहर है।

जालौन के कोंच निवासी कृष्णा (30) पुत्र राजेश ने तालबेहट में एक कोरियर कंपनी की फ्रेंजाइजी ली हुई है। परिजनों के मुताबिक पिछले एक साल से कोरियर कंपनी उसका भुगतान नहीं कर रही है। इससे कृष्णा को कर्ज लेकर काम करना पड़ रहा था। कई दफा कंपनी को मेल करके उसने अपनी माली हालत के बारे में भी बताया लेकिन, कंपनी ने पैसा नहीं दिया। उस पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह पत्नी सपना को लेकर ग्वालियर रोड स्थित कोरियर कंपनी के ऑफिस जा पहुंचा। उसने यूनिट हेड जयदेव से बात की। उसके बाद चैंबर से बाहर निकलकर जेब से जहर की शीशी निकाली। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने जहर खा लिया। कुछ देर में अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख आसपास के लोग घबरा गए। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक कृष्णा की हालात सामान्य है। अभी तक उन लोगों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed