{"_id":"61a7d66e7963702c6f6d38da","slug":"upload-information-on-social-media-with-care-jhansi-news-jhs210005125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोच-समझकर ही अपलोड करें सोशल मीडिया पर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोच-समझकर ही अपलोड करें सोशल मीडिया पर जानकारी
विज्ञापन
अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को कानूनी जानकारी देतीं डीएसपी प्रज्ञा ठाकुर। अमर उज?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को साइबर क्राइम से लेकर एंटी रोमियो स्क्वॉयड की भूमिका तक की अहम जानकारियां दी गईं। मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी प्रज्ञा पाठक ने कहा कि सोच-समझकर ही सोशल मीडिया पर फोटो, जानकारी अपलोड करें।
डिप्टी एसपी ने फेसबुक टू स्टेप वेरिफिकेशन करने के बारे में भी छात्राओं को बताया। छात्राओं को समझाया कि समस्याएं सभी के जीवन में आती रहती हैं लेकिन बस हमें सतर्क और आत्मविश्वास के साथ उनको हल करना चाहिए। साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है। जागरूक रहकर इससे बचा जा सकता है। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के जरिए आप अपने साथ हो रही उत्पीड़न की शिकायत कर सकती हैं। किसी घटना की आशंका होने पर 112 डायल कर पुलिस को बुला सकती हैं। साइबर हेल्पलाइन नंबर 155260 के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सतर्कता के साथ करने की सलाह दी गई। मिशन शक्ति, पिंक बूथ और हर थाने में महिला हेल्प डेस्क मौजूद हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. बीबी त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी सदुपयोग करें। उन्होंने अतिथियों को पुस्तक भेंटकर आभार जताया। संचालन डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में डॉ. संजीव मिश्रा, डॉ. अजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोन में हमेशा पासवर्ड लगाकर रखें। पासवर्ड किसी को न बताएं। दूसरे के मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर पर अपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि न खोलें। यदि खोलना पड़ भी जाए तो उसको खुद ही लॉगआउट कर दें।
- प्रज्ञा पाठक, डीएसपी
----------------
फोटो मार्फिंग से बचने के लिए अपनी फोटो पर प्राइवेसी हमेशा लगाकर रखें, जिससे आपके परिचित ही आपकी फोटो देख सकें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर परिवारजन और पुलिस प्रशासन को जरूर खबर करें।
- शाल्या देवी
----------------
फेसबुक पर टू स्टेप वेरिफिकेशन जरूर करें। इससे यदि कोई व्यक्ति दूसरे के मोबाइल पर आपकी आईडी खोलेगा तो फोन पर ओटीपी आ जाएगा। साइबर दूल्हा नामक क्राइम इस समय सबसे ज्यादा फैल रहा है। इससे बचें।
- कुलदीप यादव
----------------
साइबर क्राइम के बारे में इतना सब मुझे नहीं पता था। पाठशाला ये जानकारी हो सकी। - संध्या
----------------
सोशल मीडिया को आज ही पूरी तरह से सिक्योर करूंगी। काफी जानकारी मिली है। - कुमकुम
----------------
डीपी का भी दुरूपयोग हो सकता है मुझे ये नहीं पता था। अब इसका ध्यान रखूंगी। - निशा
----------------
अबसे परिचित की भी रिक्वेस्ट एस्सेपट सोच समझकर करूंगी। पहले ये ध्यान रहीं देती थी। - खुश्बू
----------------
टू स्टेप वैरिफिकेशन का यह फायदा हमें नहीं पता था। अब ये जरूर करूंगी। - संगीता
----------------
टोल फ्री नंबर 155260 के बारे में जानकारी नहीं थी। समय पर इसका उपयोग करूंगी। - राखी
----------------
अपने दोस्तों को भी साइबर क्राइम के बचाव के तरीके बताऊंगी। ताकि वो भी जागरूक हों। - रिचा
----------------
व्हाट्सएप के क्यूआर कोड के दुरूपयोग के बारे में पता चला। इससे बचा जा सकेगा। - शिवानी