फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP TET exam Four and a half thousand candidates left exam jhansi latest news

झांसी: साढ़े चार हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी टीईटी परीक्षा, केंद्रों पर रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sun, 23 Jan 2022 07:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 07:20 PM IST
सार

पहली पाली में 2536 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 12511 में से 1724 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
UP TET exam Four and a half thousand candidates left exam jhansi latest news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर के 71 केंद्रों पर रविवार को यूपी टीईटी में चार हजार परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पहली पाली में पंजीकृत 19479 में से 2526 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 12511 में से 1724 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर 44 केंद्र व्यवस्थापक, 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 44 विभागीय परीक्षकों को लगाया गया था। साथ ही 15 सेक्टर और सचल दल भी तैनात किए गए थे। वहीं 28 नवंबर को पेपर लीक होने के चलते केंद्रों पर कड़ी निगरानी की गई। किसी भी केंद्र पर हंगामा नहीं हुआ। कोई नकल करते हुए भी नहीं पकड़़ा गया।

विज्ञापन


यूपी टीईटी 28 नवंबर को पेपर लीक होने के चलते निरस्त की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा था। रविवार को हुई परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। पहली पाली में 44 केंद्रों पर 16953 और दूसरी पाली में 27 केंद्रों पर 10787 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं केंद्रों पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अफसर तैनात रहे। परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन कराया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन


पुराना प्रवेश पत्र लेकर पहुंच गए छात्र
परीक्षा में कई परीक्षार्थी 28 नवंबर को हुई परीक्षा का प्रवेश पत्र लेकर पहुंच गए। पहले केंद्रों पर तैनात अधिकारियों ने बाहर कर दिया। इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई, तो उन्होंने परीक्षार्थियों का सत्यापन कराने के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति दी। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर दो लिंक दिए गए थे, जिससे नए वाले लिंक को वे समझ नहीं पाए और पुराने लिंक से ही प्रवेश पत्र निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसें न मिलने से परीक्षार्थी परेशान रहे
परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। रोडवेज बसों में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने मुफ्त सफर किया। वहीं जिले के कुछ क्षेत्रों में रोडवेज बसें न मिलने से परीक्षार्थियों को किराया खर्च कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा। वहीं महानगर में चल रहीं इलेक्ट्रिक बसों में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने मुफ्त सफर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed