फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   up police constable sent to jail for threatening BJP councilor Pradeep Kumar

भाजपा पार्षद को धमकाने वाले छुट्टी पर आए सिपाही को जेल, चित्रकूट में है तैनाती

Fri, 11 Sep 2020 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
up police constable sent to jail for threatening BJP councilor Pradeep Kumar
प्रतीकात्मक - फोटो : social media

कस्बा रानीपुर में जब छुट्टी मनाने आए एक पुलिसकर्मी ने गदर मचा दी। रानीपुर निवासी भाजपा पार्षद के घर में घुसकर धमकी दी जिस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर कस्बा में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद प्रदीप कुमार पुत्र बालकिशन गुप्ता निवासी लाडगंज ने बताया कि वह 9 सितंबर को मुख्य बाजार में अपने कार्यालय में झंडा पुरा निवासी वैभव पुत्र सुनील वैद्य के साथ बैठा था। तभी नई बस्ती निवासी नरेंद्र कुमार एवं सिरधर पुरा निवासी चंद्रशेखर अज्ञात लोगों के साथ मोटरसाइकिल से आए और पार्षद के कार्यालय में घुस गए तथा गालियां देते हुए धमकाने लगे। 
विज्ञापन


पार्षद के गनर ने आरोपियों के बीच से निकाल कर पार्षद को सुरक्षित किया और एक आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नरेंद्र कुमार पुत्र रामलाल बताया है  नरेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि वह पुलिस में तैनात है तथा चित्रकूट क्षेत्र में ड्यूटी कर रहा है। पार्षद की  तहरीर पर पुलिस ने सिपाही समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और पकड़े गए सिपाही को जेल भेज दिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed