फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP-MP border handed over to paramilitary forces

अर्ध सैनिक बलों के हवाले हुआ यूपी-एमपी बार्डर

Sat, 19 Feb 2022 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
UP-MP border handed over to paramilitary forces
झांसी। 20 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले शुक्रवार शाम छह बजे से यूपी-एमपी बार्डर सील कर दिए गए। इसके साथ ही सीमा पोस्ट पर की निगरानी के लिए यहां अर्ध सैनिक बलों को तैनात कर दिया गया। बार्डर सील होने के साथ वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पुलिस अफसरों ने भी बार्डर पोस्ट पर पहुंचकर निगरानी कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

झांसी में उप्र एवं मप्र सीमा से जुड़ी कुल 42 चेक पोस्ट हैं। सीमाएं सील करके पुलिस ने यहां निगरानी शुरू कर दी। इन रास्तों से सामान्य परिवहन को बंद कर दिया गया हालांकि छोटे वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा है। प्रत्येक वाहन की जांच पड़ताल के बाद ही इनको झांसी में प्रवेश दिया गया। वाहन चालकों से झांसी आने की वजह पूछकर ही उनको अंदर जाने दिया। चिरूला बार्डर, भगवंतपुरा तिराहा, रक्सा, नराई चौकी समेत अन्य जगहों पर वाहनों की कतार लगी रही। इसके अलावा गांव के अंदर से जुड़े रास्तों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अफसरों ने यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह सीमाएं 20 फरवरी तक सील रखी जाएंगी।
विज्ञापन

1200 से अधिक लोगों को थमाए रेड कार्ड
मतदान से पहले पुलिस बल ने शुक्रवार को जनपद के सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त की। इस दौरान पुलिस ने गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए 1200 लोगों को रेड कार्ड थमाया। एसएसपी शिवहरी मीना ने भी क्रिटिकल बूथों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान 114 हिस्ट्रीशीटरों की भी पड़ताल की गई। रात्रिकालीन चेकिंग में पुलिस ने चार सौ से अधिक वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed