फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP election 2022 FIR registered against SP candidates in Jhansi on code of conduct violation distributed blankets

यूपी चुनाव 2022: झांसी में सपा उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर, शाल और कंबल बांटने पर हुई कार्रवाई

Fri, 18 Feb 2022 09:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 09:34 PM IST
सार

झांसी में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में सपा उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
UP election 2022 FIR registered against SP candidates in Jhansi on code of conduct violation distributed blankets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान लिए प्रचार थम गया है। चुनाव में जीत के लिए सभी राजनीतिक दल जनता को अपने पक्ष में करने के लिए विभिन्न लुभावने वादे और दावे कर रहे हैं। इसी बीच झांसी में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में सपा उम्मीदवार यशपाल सिंह यादव और सपा नेता राहुल माल्या के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

 
एफएसटी-टू अनिल कुमार माथुर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सपा उम्मीदवार यशपाल सिंह बुधवार को सदर बाजार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में सपा उम्मीदवार यशपाल और राहुल माल्या वहां मौजूद लोगों के बीच कंबल एवं शाल बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो के वायरल होने की जानकारी एफएसटी प्रभारी अनिल कुमार माथुर तक पहुंची। उन्होंने इस वीडियो के आधार पर दोनों नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने धारा 171 एच समेत कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया है। सदर बाजार इंस्पेक्टर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को होगा मतदान
उत्तर प्रदेश में तीसरे फेज की वोटिंग 20 फरवरी को है। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इस दौरान करीब 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।तीसरे चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गज खुद मैदान में हैं। योगी सरकार के तीन मंत्रियों की साख भी दांव पर लगी है। इसके अलावा इस चरण में मुलायम सिंह यादव के समधी और भाई भी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed