फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   up deputy cm support caa

भारत माता के जयकारों से सपा, बसपा और कांग्रेस नेताओं के सीने में होने लगता दर्द: केशव प्रसाद मौर्य

Sun, 26 Jan 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
up deputy cm support caa
झांसी के टहरौली के बमनुवां गांव में ‌सभा को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
आसिफ हुसैन
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड की धरती से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला। सपा, बसपा और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत माता के जयकारे सुनकर इनके सीने में दर्द होने लगता है। ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है। टेंशन में आ जाते हैं। उन्होंने यहां जनता से अपील करते हुए कहा कि भारत माता के जयकारे इतनी तेजी के साथ लगाइए कि इन्हें असहनीय दर्द होने लगे। उन्होंने कहा कि आज विरोधी दल देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं लेकिन इनकी इस साजिश को देश भक्त जनता कामयाब नहीं होने देगी।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर झांसी की तहसील टहरौली के गांव बमनुवां में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी को देश के बारे में भी सोचना चाहिए। विपक्षियों पर सियासी तीर चलाते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून का विरोध के नाम पर माहौल खराब कराने के लिए लोगों को उकसाया जा रहा है। इस प्रकार के कई मामले सामने भी आ चुके हैं। यहां उन्होंने कश्मीर से लेकर राममंदिर पर आए फैसलों का जिक्र करके केंद्र सरकार की खूब तारीख की। कहा कि मोदी सरकार ने देश को विश्व पटल पर एक मजबूत स्थान पर ले जाकर खड़ा कर दिया है। हम एक बड़ी ताकत बन रहे हैं।
विज्ञापन

झांसी मंडल में 157 करोड़ की 135 योजनाओं की सौगात
मोंठ-टहरौली सड़क भी सात मीटर चौड़ी होगी
टहरौली (झांसी)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को झांसी मंडल के तीनों जिले झांसी, ललितपुर और जालौन की 157 करोड़ रुपये की 135 योजनाओं और कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे बुंदेलखंड में 535 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है जिसमें से 489 करोड़ की परियोजनाओं का काम पूरा कर लिया गया है। ये पिछड़े क्षेत्र के लिए सौगात है। यूपी सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर कार्यक्रम स्थल के पास ही लगाए गए पत्थरों का पर्दा हटाया। यह सभी योजनाएं लोक निर्माण विभाग से ही संबंधित हैं। तीन जिलों में विधायकों और सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और सड़कों के निर्माण की मांग की थी। इस पर लोक निर्माण मंत्री ने अपनी मंजूरी दी थी। इसलिए एक साथ सभी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोंट-टहरौली सड़क के चौड़ीकरण की मांग की गई। इस पर उप मुख्यमंत्री ने उसे भी सात मीटर बनाने का ऐलान किया। बघौरा से टहरौली मार्ग के चौड़ीकरण का भी उन्होंने आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने टहरौली तहसील को नगर पंचायत बनाने की मांग की। इस पर लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अभी जनसंख्या की गणना का काम चल रहा है। जनसंख्या के आंकड़े आने के बाद नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रयास किया जाएगा। टहरौली से रंपुरवा तक की सड़क भी बनवाने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री ने सिद्धनाथ आश्रम में जाकर किया दर्शन
टहरौली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बमनुवां गांव में टीले पर बने सिद्धनाथ आश्रम में जाकर दर्शन भी किए। कार्यक्रम में उनके स्वागत के लिए होड़ लग गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, बिहारी लाल आर्य, जवाहर लाल राजपूत, प्रदीप सरावगी, हरि गोविंद कुशवाहा, पंचम पटेल, उदय लुहारी, संजीव तिवारी ने उनका स्वागत किया। आयोजक सुखदेवदास त्यागी जी महाराज ने भी प्रतीक चिह्न देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, हरिपत सहाय कौशिक, हरिओम उपाध्याय, लखन लाल कुशवाहा, पुष्पेंद्र खरे, सुखदेव त्यागी, बाबू सिंह यादव, विजय कुशवाहा, पंचम पटेल, राज कुमारी शुक्ला, शिवराज सिंह चौहान, आरिफ खान, दीपू राय, अमित राय, डॉ. पुष्पेंद्र भदौरिया, अमित सिंह जादौन आदि मौजूद रहे। आभार बाबू सिंह यादव ने जताया और संचालन सजीव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed