{"_id":"5d190f278ebc3e3c6c03986a","slug":"up-boxing-team-goes-to-rohtak-jhansi-news-jhs142492822","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की बॉक्सिंग टीम रोहतक रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की बॉक्सिंग टीम रोहतक रवाना
विज्ञापन
रोहतक में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई यूपी टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की बॉक्सिंग टीम रोहतक रवाना
झांसी। उत्तर प्रदेश की 13 खिलाड़ियों की टीम रविवार को झांसी से रोहतक के लिए रवाना हुई। टीम में प्रदेश के जिलों से खिलाड़ियों को चुना गया था। सभी प्रतिभागी दो से आठ जुलाई तक होनी वाली प्रतियोगिता में अपने मुक्के का दम दिखाएंगे।
28 जून को फाइनल ट्रायल में 28 खिलाड़ियों को दो पूल में बांटकर रिंग में उतारा गया। कई राउंड में खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को परखा गया, जिसके बाद 13 खिलाड़ियों को चुना गया। इसमें झांसी से समीर उल हक, गोरखपुर से गुलफाम व मोहम्मद सफी उल्लाह, सहारनपुर से व्योग पुंडीर, मेरठ से पीयूष व विशाल तोमर, कानपुर से पृथ्वीराज चौहान व पीयूष तंवर, बनारस से आशुतोष सिंह, आयुष व पीयूष, मिर्जापुर से शिवांश त्रिपाठी और लखनऊ से रेवंत दुबे को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने मुक्कों का दम दिखाएंगे।
उत्तर प्रदेश के 28 मुक्केबाजों को 16 से 30 मई तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में उप क्रीड़ा अधिकारी ने विशेष प्रशिक्षण दिया था। प्रशिक्षण शिविर में झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, आगरा, कानपुर, मेरठ, मिर्जापुर, वाराणसी सहित कई जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए थे।