फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board Exam Duty process of teachers changed

यूपी बोर्ड परीक्षा: शिक्षकों की ड्यूटी प्रक्रिया बदली, डीआईओएस लगाएंगे शिक्षकों की ड्यूटी

Wed, 18 Jan 2023 06:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2023 06:00 AM IST
सार

केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक आदि की ड्यूटी अब डीआईओएस द्वारा ही लगाई जाएगी।

विज्ञापन
UP Board Exam Duty process of teachers changed
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड ने इस बार परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी की प्रक्रिया फिर बदल दी है। शिक्षकों की ड्यूटी इस बार डीआईओएस द्वारा लगाई जाएगी। जबकि पिछली बार यह ड्यूटी बोर्ड द्वारा लगाई गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि गत सत्र की बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक, पर्यवेक्षक आदि ड्यूटी बोर्ड द्वारा ही लगाई गई थी। लेकिन इस सत्र में यह जिम्मेदारी डीआईओएस को दे दी गई है। लिखित परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक आदि की ड्यूटी अब डीआईओएस द्वारा ही लगाई जाएगी। पिछले सत्र में ऑनलाइन ड्यूटी लगने से कई शिक्षकों को बहुत दूर के परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया था, जिस कारण से परीक्षा केंद्र देरी से पहुंचने जैसी शिकायतें भी हुई थी। परीक्षा के संबंध में हुई वर्चुअल मीटिंग में जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि 21 जनवरी से शुरू होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों को ऑनलाइन नियुक्त किया गया है। दूसरे मंडल के परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा लेंगे। डीआईओएस ओपी सिंह ने बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी की बात मीटिंग में बात हुई थी, प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षक नियुक्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed