फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP board copy cheaking

सावधान- हाई स्कूल, इंटर में नंबर बढ़वाने का झांसा देने वाला गिरोह सक्रिय, यूपी बोर्ड का अधिकारी बनकर मांगे जा रहे रुपये

Sun, 21 Jun 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
UP board copy cheaking
यूपी बोर्ड कापी - फोटो : ???? ????? ????
झांसी। शिक्षक भर्ती घोटाले के बीच यूूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों को अंक बढ़ाने का झांसा देकर ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। यूपी बोर्ड का अधिकारी बनकर अंक बढ़वाने के नाम पर छात्रों से रुपये मांगे जा रहे हैं। शनिवार को महानगर के 12 से अधिक छात्रों के पास जालसाजों ने मोबाइल से फोन किए। नंबर बढ़वाने के नंबर पर पांच हजार रुपये मांगे गए। छात्रों ने यह बात अभिभावकों को बताई। इस पर उन्होंने साइबर सेल व थाना पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पूरी होने के बाद मूल्यांकन का काम भी पूरा हो चुका है। 27 जून को इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का रिजल्ट आने की संभावना है। रिजल्ट आने से पहले महानगर के छात्रों के पास नंबर बढ़वाने के लिए कॉलें आ रही हैं। यूपी बोर्ड का अधिकारी बताकर नंबर बढ़वाने के एवज में रुपये मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

 थाना प्रेमनगर स्थित इमामबाड़ा निवासी सुरेश रजक का पुत्र ऋषभ रजक इंटरमीडिएट का छात्र है। शनिवार सुबह उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह यूपी बोर्ड का अधिकारी बोल रहा है। कॉपी चेक करते समय एक विषय में नंबर कम आए हैं। रिजल्ट भी आने वाला है। ऐसे में अगर नंबर बढ़वाना है तो खाते में पांच हजार रुपये डाल दो। फोन कटने के बाद मोबाइल पर खाते का नंबर भी मेसेज किया। शनिवार को ऋषभ के पास आई कॉल का यह पहला मामला नहीं रहा। 12 से अधिक छात्रों के पास इस तरह की कॉलें आने के बाद अभिभावक परेशान रहे। जालसाजाें ने मोबाइल नंबर पर खाता नंबर भी मेसेज किए। परेशान होकर छात्रों के अभिभावकों ने पुलिस व साइबर सेल ने मामले की शिकायत की है। जिस पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर 1
दतिया गेट बाहर रवि के पास भी कॉल आई। इसमें अंक बढ़वाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग करते हुए खाता नंबर भी भेजा।

केस नंबर 2
नंदनपुरा निवासी शाहिद के पास भी कॉल आने के बाद उनसे नंबर बढ़वाने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे गए। उनको भी कॉल करने वाले ने यूपी बोर्ड का अधिकारी बताया।


एसपी ने भी किया आगाह
अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने बताया कि छात्र व उनके अभिभावक ऐसी आने वाली कॉल से सावधान रहें। यदि इस तरह की कोई भी कॉल उनके पास आती है तो तुरंत उनके मोबाइल नंबर 9454401069 पर कॉल कर सूचना दें। ऐसे मामलों की जांच के लिए संबंधित थाने से लेकर साइबर सेल को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed