फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncle killed, nephew injured in road accident

Jhansi News: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Fri, 12 Jun 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 12 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Uncle killed, nephew injured in road accident
पृथ्वीगंज (प्रतापगढ़)। कोतवाली देहात के छैवा पुल के पास बृहस्पतिवार की भोर करीब पांच बजे वाहन और बाइक की भिड़ंत में चाचा की मौत हो गई। भतीजा भी गंभीर रूप से जख्मी है। आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रानीगंज के इमलीडाड लच्छीपुर निवासी द्वारिका प्रसाद (52) का भतीजा आशीष (28) झांसी में पुलिस विभाग में सिपाही है। बृहस्पतिवार की भोर में वह ट्रेन से मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पहुंचा। भतीजे को घर ले जाने के लिए चाचा द्वारिका प्रसाद बाइक से जंक्शन पहुंचे। लौटते समय छैवा पुल के पास चार पहिया वाहन और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा सड़क पर गिर गए। वाहन चालक भाग निकला। सुबह सैर करने के लिए निकले ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने द्वारिका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन


परिजनों से तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। घायल पुलिस कर्मी के स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी है। - प्रशांत राज, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed