फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unable to bear the humiliation, former BDC committed suicide by hanging

बेइज्जती न सह पाने पर पूर्व बीडीसी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Tue, 28 Sep 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Unable to bear the humiliation, former BDC committed suicide by hanging
चिरगांव (झांसी)। चिरगांव क्षेत्र के ग्राम जरयाई में चबूतरे के विवाद में हुई बेइज्जती न सह पाने पर पूर्व बीडीसी ने खुदकुुशी कर ली। मरने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें ग्राम प्रधान समेत सात लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम जरयाई निवासी अभिषेक दांगी ने बताया कि घर के सामने रहने वाले सड़क पर चबूतरा बना रहे थे। पिता देवेंद्र दांगी ने ऐसा करने से रोका। कहा कि चबूतरा बन जाने से ट्रैक्टर नहीं निकल पाएगा, लेकिन विपक्षी नहीं माने। पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस आई और काम रुकवा गई। लेकिन विपक्षी फिर भी नहीं माने। रविवार की शाम को विपक्षियों ने फिर से चबूतरा बनाना शुरू कर दिया। पिता ने डायल 112 पर सूचना दी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची तथा काम रुकवा दिया। इस पर विपक्षियों ने गाली गलौज की और कहा कि चबूतरा हर हाल में बनेगा। रात करीब आठ बजे फिर से चबूतरे पर काम शुरू कर दिया गया। इस बेइज्जती को पिता सह न सके।
विज्ञापन

वह घर के अंदर गए। वहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह हुई। कमरे में सुसाइड नोट मिला। इसमें चबूतरे का पूरा जिक्र करते हुए आत्महत्या करने की बात कही गई थी। पत्र में ग्राम प्रधान रवींद्र दांगी समेत सात लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार गोविंद सिंह दांगी, प्रदीप कुमार, भीष्म नारायण, अभिषेक , राजा दांगी, मिलन , रवींद्र दांगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लिखा सुसाइड नोट में
मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने चबूतरे के मामले में स्टे लिया था। लेखपाल एवं दरोगा द्वारा कार्य रोक दिया गया था। आज फिर से आरोपियों ने काम शुरू कर दिया, तो थाने व लेखपाल के साथ ही 112 पर डायल किया,तो पुलिस आ गई और विपक्षियों से हाथ मिलाया। दोनों पक्षों से थाने आने के लिए कहा गया। पत्र में लिखा है कि पुलिस के सामने ही विपक्षियों ने उसके साथ गाली गलौज की, इसलिए मैंने मरने की सोच ली है। वह पूर्व में सपा से बीडीसी सदस्य रह चुका है, इसलिए प्रशासन ने साथ नहीं दिया। पत्र में लिखा है कि प्रशासन मेरी रक्षा तो कर नहीं पाया मेरे लड़के की रक्षा करे।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed