फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   uma denied, poster call again

उमा कर चुकीं इंकार, होर्डिंग से फिर चुनाव लड़ने की पुकार

Thu, 07 Mar 2019 01:07 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 07 Mar 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
uma denied, poster call again
uma bharti - फोटो : demo
 भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता एवं क्षेत्रीय सांसद उमा भारती एक बार फिर चर्चाओं में हैं। कई बार आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुकीं उमा भारती के समर्थन में महानगर में जगह-जगह होर्डिंग लगाई गई हैं। इन होर्डिंगों में ‘क्षेत्र की जनता करे पुकार, उमा भारती फिर एक बार’ लिखा है। इस वजह से उमा के फिर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन

उमा भारती ने वर्ष 2014 में झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से रिकार्ड 5.75 लाख मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी। मोदी सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। लेकिन, उमा एक साल पहले आगामी चुनाव न लड़ने का एलान किया था। ये बात वे लगातार दोहराती आ रही हैं। ऐसे में नए प्रत्याशी को लेकर अटकलें जोर पकडे़ हुए हैं। लेकिन, अब महानगर के इलाइट, बीकेडी, चित्रा चौराहा, इलाहाबाद बैंक, कचहरी चौराहा, रिसाला चुंगी से लेकर जगह-जगह उमा के समर्थन में होर्डिंग लगाई गई हैं। इन होर्डिंग के जरिए उमा के फिर से चुनाव लड़ने की अपील की गई है। होर्डिंगों की पंच लाइन ‘क्षेत्र की जनता करे पुकार, उमा भारती फिर एक बार’ है। ऐसे में फिर से उमा के चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। कुछ होर्डिंगों में निवेदक झांसी-ललितपुर लोकसभा विकास मंच, जबकि कुछ में कार्यकर्ताओं के नाम लिखे हैं।
विज्ञापन

वर्जन..
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अपने संसदीय क्षेत्र में बहुत काम कराया है। सांसद रहते हुए जमीनों पर कब्जे बंद हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने भले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया हा,े लेकिन होर्डिंग के जरिए जनता उनसे फिर से चुनाव लड़ने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव ऋंगीरिषी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा।
वर्जन..
चुनाव लड़ने या न लड़ने से संबंधित पार्टी का जो भी निर्णय होगा, वह सभी को मानाना होगा। पार्टी के हितैषी या कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री उमा भारती के समर्थन में होर्डिंग लगा रहे हैं। - हनुमंत नरवरिया, सांसद प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed