फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two women misdeed at jhansi railway station in a standing train victims made allegations against two army men

UP News: खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं से दुष्कर्म, पीड़िताओं ने लगाया सेना के दो जवानों पर गंभीर आरोप

Sun, 02 Apr 2023 07:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Apr 2023 07:36 PM IST
सार

पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि सेना के दो जवानों ने उनके साथ खड़ी ट्रेन में दुष्कर्म किया और धमकाकर भगा दिया। 

विज्ञापन
Two women misdeed at jhansi railway station in a standing train victims made allegations against two army men
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िताओं ने दो फौजियों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस व सेना मामले की जांच में जुटी हुईं हैं।

विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि वे रविवार की शाम जीआरपी थाने के पास से गुजर रहीं थीं। इसी दरम्यान एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर कहा कि उसका मोबाइल  खो गया है। जबकि, उसे एक जरूरी कॉल करना है। इस पर महिलाओं ने उसे मोबाइल दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी है कि व्यक्ति बहाना बनाकर महिलाओं का कानपुर यार्ड में खड़ी स्पेशल गाड़ी में ले गया। वहां उसका एक साथी भी मौजूद था। दोनों ने महिलाओं को बोगी में बुला लिया। इसके बाद दोनों के साथ दुष्कर्म किया है। बाद में मोबाइल छीनकर महिलाओं को धमकाते हुए वहां से भगा दिया। 

विज्ञापन

महिलाओं ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। जानकारी होने पर पुलिस, जीआरपी और सेना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed