फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two soldiers accused of misdeed with women in a railway compartment in Jhansi sent to jail

ये दाग अच्छे नहीं: दुष्कर्म के आरोपी दो फौजियों को भेजा जेल, एक फरार जवान की तलाश में चार टीमें लगाईं

Mon, 03 Apr 2023 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 10:19 PM IST
सार

रविवार को रेलवे स्टेशन पर खड़े सेना के कोच में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के आरोपी सेना के दो जवानों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Two soldiers accused of misdeed with women in a railway compartment in Jhansi sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को रेलवे स्टेशन पर खड़े सेना के कोच में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के आरोपी सेना के दो जवानों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। जबकि, एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने चार टीमें लगाई हैं। इसके अलावा जीआरपी ने सेना को भी घटना की पूरी रिपोर्ट भेजी है। सैन्य अफसरों ने भी जीआरपी से मामले से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई है। घटना के दूसरे दिन जीआरपी थाने में दिन भर गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

सेना के खड़े कोच में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के आरोप में जीआरपी ने सेना के जवान बिहार के सिवान जिले के थाना भगवानपुर के ग्राम सौधानी निवासी संदीप तिवारी व देहरादून के थाना ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी सुरेश रावत को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इनमें से संदीप तिवारी की तैनाती सिकंदराबाद में थी, जबकि सुरेश रावत लेह में तैनात था। दोनों को सेना का साजो सामान लेकर जाने वाली ट्रेन की सुरक्षा के लिए झांसी स्टेशन पर तैनात किया गया था। जबकि, घटना का एक अन्य आरोपी पंजाब के होशियारपुर निवासी रविंदर कुमार फरार है। उसकी तैनाती भटिंडा में थी। उसे भी आर्मी की गाड़ी की सुरक्षा के लिए यहां भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी के एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। उसकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। एक टीम को फरार आरोपी के गृह जनपद भी भेजा गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपियों ने महिलाओं को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बताया कि घटना की रिपोर्ट आर्मी को भेजी गई है। जबकि, सेना के अफसरों ने भी घटना से जुड़ी सारी जानकारियां जुटाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed