{"_id":"67dc7c09072af7f2b90e71e7","slug":"two-shops-sealed-for-not-paying-rent-for-years-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-517064-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सालों से किराया जमा न करने पर दो दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सालों से किराया जमा न करने पर दो दुकानें सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सालों से किराया जमा न करने पर नगर निगम की टीम ने बस स्टैंड के पास दो दुकानों को सील कर दिया है। वहीं, पांच अन्य दुकानों का ढाई लाख रुपये किराया जमा कराया गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि लगातार ये कार्रवाई जारी रहेगी।
महानगर में नगर निगम की लगभग 1200 दुकानें हैं। इनमें से अधिकतर दुकानों पर सिकमी किरायेदार हैं। नियमानुसार इन्हें हर महीने किराया जमा करना चाहिए मगर कई दुकानदारों का सालों का किराया बकाया है। मार्च में नगर निगम प्रशासन के सामने भी राजस्व वसूली की चुनौती है। ऐसे में संपत्ति विभाग ने अब बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि बस स्टैंड के पास गोकुल प्रसाद की दुकान नंबर 22 का 1.14 लाख और राजेंद्र पाल सिंह की दुकान नंबर 27 का 1.47 लाख रुपये लंबे समय से बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बाद भी किराया जमा नहीं कर रहे थे। ऐसे में इन दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा, पांच दुकानदारों पर बकाया ढाई लाख रुपये किराया भी जमा करवा दिया गया है।
विज्ञापन