{"_id":"59c2c44c4f1c1bb4688b5ac3","slug":"two-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूलों में खुलेगी अटल टिंकरिंग लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्कूलों में खुलेगी अटल टिंकरिंग लैब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
school jhansi news
- फोटो : demo
विद्यार्थियों में बालमन से वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब बना रही है। योजना के तहत शहर के दो स्कूलों का चयन हुआ है, जिन्हें दस-दस लाख रुपये की पहली किश्त जल्द दी जाएगी।
केंद्र सरकार के अटल इनोवेशन मिशन के तहत चलने वाली नीति आयोग की इस महत्वाकांक्षी योजना का मकसद दस विद्यार्थियों को निओटेरिक इनोवेटर (नए विचारों की वकालत करने वाला) के रूप में निखारना है। सरकार छठी से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में ये लैब खोल रही है। इसके लिए सरकार 20 लाख रुपये की वित्तीय मदद देगी। नीति आयोग ने इसके लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए थे। सरकारी, स्थानीय निकाय से संचालित स्कूल, ट्रस्ट या सोसाइटी द्वारा चल रहे झांसी के 15 से अधिक स्कूलों ने आयोग की वेबसाइट पर लैब खोलने के लिए आवेदन किए थे। नीति आयोग ने केंद्रीय विद्यालय-3 और महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब खोलने की मंजूरी दे दी है। केवी-3 की कार्यवाहक प्राचार्य और हंसराज के प्रबंधक ने इसकी पुष्टि की है। लैब की स्थापना के लिए स्कूलों को पहले साल दस लाख और अन्य दस लाख रुपये पांच साल तक रखरखाव के लिए दिए जाएंगे। लैब में विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के विभिन्न पहलुओं को समझाने के साथ-साथ उपकरणों और औजारों का इस्तेमाल कर कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। लैब आईआर सेंसर से लेकर थ्रीडी प्रिंटर्स और अल्ट्रासॉनिक सेंसर जैसे अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगी।
बॉक्स..
यह है शर्त
लैब स्थापित करने में उन्हीं स्कूलों को वरीयता दी गई, जिनके यहां छात्रों, शिक्षकों की उपस्थिति तीन वर्षों में 75 फीसदी से अधिक है। बोर्ड परीक्षाओं में पिछले तीन सालों के रिजल्ट को भी संज्ञान में लिया गया। इसके अलावा स्कूल में उपस्थित ढांचागत सुविधाएं जैसे कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, खेल मैदान की जानकारी भी ली गई।
विज्ञापन
टिंकरिंग का मतलब फेरबदल
टिंकरिंग का मतलब फेरबदल होता है। योजना के नाम में इसका उल्लेख करना से आशय विद्यार्थियों की सोच में बदलाव लाना है।