{"_id":"59badc3a4f1c1b1b688b4acf","slug":"two-person-are-die-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
road jhansi news
- फोटो : demo
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल वृद्धा समेत दो लोगों की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
पूंछ थाना क्षेत्र के अमगांव निवासी ज्ञानवती (60) अपनी नातिन अमसा (14) के साथ बुधवार की शाम ऑटो में सवार होकर मोंठ से अपने गांव लौट रही थी। पूंछ थाना क्षेत्र भुजौंद गांव के पास हाइवे पर डीसीएम वाहन ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में उक्त दोनों घायल हो गई। बाद में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान ज्ञानवती ने दम तोड़ दिया।
इसी तरह ललितपुर के बार थाना क्षेत्र के दुलावन निवासी सुन्नूलाल (55) बुधवार की शाम ओरछा तिगैला के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई की पत्नी को देखने आए थे। रात में वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ता पार करते समय उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाद में उनकी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।