फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two parallel overbridge will be made on gwalior road

ग्वालियर मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे समानांतर दो ओवरब्रिज

Mon, 19 Aug 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two parallel overbridge will be made on gwalior road
ग्वालियर मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे समानांतर दो ओवरब्रिज
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा ग्वालियर मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज की डिजाइन में फेरबदल किया है। अब यहां एक नहीं दो समानांतर ब्रिज बनाए जाएंगे। ये फैसला भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ब्रिज का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन की व्यय वित्त समिति द्वारा इसका परीक्षण किया जा रहा है।
ग्वालियर मार्ग से झांसी - कानपुर रेल लाइन गुजरती है। इस पर दिन-रात ट्रेनों की आवाजाही बनी रहती है। चौबीस घंटे के दरम्यान में इस रेल लाइन से चालीस से अधिक सवारी व मालगाड़ियां गुजरती हैं। हर बार ट्रेन गुजरने पर लगभग पंद्रह मिनट के लिए क्रॉसिंग बंद की जाती है। व्यस्ततम मार्ग होने की वजह से क्रॉसिंग बंद होने पर इसके दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती है। क्रॉसिंग खुलने पर जल्दबाजी के चक्कर में वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है। लोगों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए यहां ओवरब्रिज बनाया जाना है। इसका प्रस्ताव सेतु निगम द्वारा काफी पहले शासन में भेजा जा चुका था। लेकिन, अब इसकी डिजाइन में अहम बदलाव किया गया है, जिसके तहत यहां एक नहीं बल्कि दो समानांतर ब्रिज बनाए जाएंगे। एक गाड़ियों के आने और दूसरा जाने के लिए होगा। इससे ब्रिज के ऊपर जाम की स्थिति नहीं बनने पाएगी। दोनों ब्रिज की चौड़ाई साढ़े सात - साढ़े सात मीटर और लंबाई 979.51 मीटर होगी। सेतु निगम द्वारा इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन के विभिन्न पटलों से होता हुआ ये व्यय वित्त समिति के पास पहुंच गया है। समिति द्वारा ब्रिज के प्रस्तावित एस्टीमेट का परीक्षण किया जा रहा है। समिति की मुहर लगते ही बजट जारी कर दिया जाएगा। ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू होने के बाद इसे पूरा होने में दो साल का समय लगेगा। जबकि, निर्माण पर एक अरब बारह करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में सड़कों पर गाड़ियों का दबाव लगातार बढ़ता ही जाना है। इसे ध्यान में रखते हुए ग्वालियर मार्ग रेलवे क्रॉसिंग बनने पर ओवरब्रिज की डिजाइन तैयार की गई है। व्यय वित्त समिति की स्वीकृति मिलते ही बजट जारी हो जाएगा। इसके बाद इसका निर्माण शुरू होगा।
- आरके सिंह, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed