फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two more deaths due to corona in Jhansi, two new infected

झांसी में कोरोना से दो और मौत, दो नए संक्रमित

Wed, 24 Jun 2020 03:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two more deaths due to corona in Jhansi, two new infected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिले में कोरोना से दो और मौत हो गई हैं। बड़ाबाजार और इतवारीगंज के एक-एक व्यक्ति की इस संक्रमण से जान चली गई है। इसके अलावा दो नए संक्रमित मरीज भी पाए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लैब टेक्नीशियन भी ट्रू नेट जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब उसकी आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी। एहतियात के तौर पर बुधवार को सीएमओ आफिस बंद रहेगा।

विज्ञापन


बड़ा बाजार निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति चार दिन पहले बुखार और सांस की तकलीफ होने पर कराई गई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।  मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा इतवारीगंज निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हो गई है। 
विज्ञापन


उन्हें मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जांच में वह भी कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, लक्ष्मणगंज में मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार की 30 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। तालपुरा में रहने वाली 45 साल की महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 104 पहुंच गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन भी ट्रू नेट जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह झोकनबाग स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेने के लिए लगाई गई थी। 


पिछले तीन-चार दिन से उन्हें बुखार आ रहा था।  अब उनकी मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में स्थित आरटी-पीसीआर मशीन से जांच कराई जाएगी।  रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed