फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two groups of students clashed, police took custody

झांसी: कॉलेज बना अखाड़ा, छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस ने लिया हिरासत में

Sun, 28 Aug 2022 12:21 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 12:21 AM IST
सार

कस्बा ओर आसपास के गांव के छात्र-छात्राओं के लिए एक ही इंटर कॉलेज है। इसमें कक्षा छह से बारह तक लगभग बारह सौ से अधिक छात्र छात्राएं पढ़ने आते हैं, लेकिन छुट्टी के दौरान आए दिन छात्रों में झगडे़ होने के हालात बने रहते हैं।

विज्ञापन
Two groups of students clashed, police took custody
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छात्रों के दो गुट आपस मे भिड़ गए। कॉलेज की छुट्टी के बाद बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनो गुटों क लोगो को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कस्बे के गोस्वामी तुलसीदास विद्या पीठ इंटर कॉलेज की छुट्टी के दौरान कई दिनों से छात्रों के बीच कॉलेज के गेट के बाहर आपस में झड़प देखी जा रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को भी कई बार दी गई, लेकिन पुलिस ने संज्ञान में नहीं लिया और शनिवार को इस घटना ने झगडे़ का रूप ले लिया। छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में एक बार फिर झड़प हो गई। दोनों गुट के लगभग एक दर्जन छात्र बस स्टैंड चौराहा पर भिड़ गए ओर दोनों गुट में जमकर मारपीट हुई। कई छात्रों को चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया और दोनों गुट के लोगों को थाने लाकर के पुलिस घटना की जानकारी कर रही है। झगडे़ की सूचना मिलते ही दोनों गुट के समर्थकों की भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई। दोनों गुट के समर्थक आपस मे सुलह कराए जाने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा ओर आसपास के गांव के छात्र-छात्राओं के लिए एक ही इंटर कॉलेज है। इसमें कक्षा छह से बारह तक लगभग बारह सौ से अधिक छात्र छात्राएं पढ़ने आते हैं, लेकिन छुट्टी के दौरान आए दिन छात्रों में झगडे़ होने के हालात बने रहते हैं। इससे नगर के बाजार का माहौल खराब होता जा रहा है। इस संबंध में कई बार पुलिस को अवगत कराया, लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नही दिया। लोगों ने छुट्टी के दौरान कॅालेज के बाहर पुलिस व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed