{"_id":"5efce87c8ebc3e42dc3a438e","slug":"two-death-and-six-new-corona-positive-in-jhansi-jhansi-news-jhs1704636147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, डॉक्टर समेत छह पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, डॉक्टर समेत छह पॉजिटिव
विज्ञापन
two death and six new corona positive in jhansi
झांसी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार छह दिनों से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को दो संक्रमितों की मौत हुई। जबकि, छह नए मामले सामने आए। सभी अलग-अलग इलाकों के मरीज मिले हैं।
मरने वाले कोरोना के दो मरीजों में सत्यम कॉलोनी का 58 साल का व्यक्ति है तथा तिलयानी बजरिया की 75 साल की महिला है। इसके अलावा गुदरी मुहल्ला, नरसिंह राव टौरिया, लक्ष्मी गेट, रानीपुर, खुशीपुरा व झोकनबाग में एक-एक मरीज पाया गया है। खुशीपुरा के एक चिकित्सक में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही चिकित्सक के संपर्क में आए लोगों की तेजी से पड़ताल शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में अब तक 199 लोग आ चुके हैं और इनमें से 20 की मौत भी हो चुकी है। यानी कि हर दस मरीजों में से एक को इस महामारी ने मौत की नींद सुला दिया है। वहीं, अब तक 71 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 103 एक्टिव केस बने हुए हैं।