फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Twenty years have passed, the transformer is kept without a platform

जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर हादसों को दे रहा दावत

Fri, 17 Sep 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Twenty years have passed, the transformer is kept without a platform
झांसी। बबीना क्षेत्र के लहर ठकरपुरा में जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर हादसों को दावत देता नजर आ रहा है। वहीं 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार बल्ली के सहारे खींचा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की तटस्थता कहें या जानबूझकर की जा रही लापरवाही कि 21 साल से लहर ठकरपुरा गांव में जो सप्लाई जा रही है उसका ट्रांसफार्मर दो दशक से जमीन पर रखा हुआ है। कभी उसकी सफाई नहीं की जाती है। यहां तक कि ट्रांसफार्मर को जोड़ने वाला 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार भी आज तक बल्लियों के सहारे खींचा गया है। लकड़ियों के खराब हो जाने पर विभाग उसे बदल दे रहा है लेकिन लोहे या सीमेंट का पोल नहीं लगा रहा है। खतरे के अंदेशे को देखते हुए ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की लेकिन विभाग उसे बदलने की नहीं सोच रहा है। लोगों की मानें तो विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है तभी वह इस ओर ध्यान देगा।
विज्ञापन

यह स्थिति वर्षों से देखते आ रहे हैं। करीब चार माह पूर्व ट्रांसफार्मर की जद में आकर तीन मवेशियों की मौत हो चुकी है फिर भी विभाग फाउंडेशन बनाने की सोच रहा है जबकि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघव
हम लोगों ने लाइनमैन से लेकर उच्चाधिकारियों तक इसकी जानकारी दी लेकिन हाईटेंशन तार को 20 वर्षों बाद भी लोहे या सीमेंट के पोल पर नहीं नसीब हुआ। आज तक बल्लियों के सहारे ही टंगा हुआ है।
अमित यादव
बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन तक को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। बावजूद इसके बिजली विभाग की तंद्रा नहीं टूट रही है।

सतीश यादव
वहां के लोगों ने कनेक्शन नहीं लिया होगा। कनेक्शन पंजीकृत रहने पर विभाग द्वारा बल्लियों के सहारे तार खींचे ही नहीं जाते। जेई को भेजकर मामले की जांच करवा ली जाएगी। विभागीय कमियां मिलने पर तत्काल पोल लगवा दिया जाएगा।
शैलेंद्र सिंह कटियार
अधिशासी अभियंता, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed