फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tuth rhi hukamrano ko need, md ne diye bidhut katoti na karne ke aadesh

टूट रही हुक्मरानों की नींद, प्रबंध निदेशक ने दिए विद्युत कटौती न करने के आदेश

Wed, 04 Sep 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
tuth rhi hukamrano ko  need, md ne diye bidhut katoti na karne ke aadesh
medical collage jhansi - फोटो : demo
टूट रही हुक्मरानों की नींद, प्रबंध निदेशक ने दिए विद्युत कटौती न करने के आदेश
विज्ञापन

झांसी। बात चली है और दूर तलक पहुंची भी। मेडिकल कॉलेज में बिजली कटौती से होने वाली दिक्कतों पर हुक्मरानों की नींद टूटना शुरू हुई है। इस संबंध में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज में बिजली कटौती न करने के आदेश दिए हैं। बीते 24 घंटे में मेडिकल कॉलेज में सिर्फ पांच मिनट के लिए ही बिजली गई है। इसके अलावा 132 केवीए की लाइन में बार-बार फॉल्ट होने की जांच करने को भी कहा है।
जिला अस्पताल को स्वतंत्र फीडर मिला होने की वजह से यहां 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलती है। जबकि, मेडिकल कॉलेज को बार-बार होने वाले फॉल्ट का दंश झेलना पड़ रहा है। बिजली चली जाने पर जेनरेटर से इमरजेंसी, आईसीयू में आपूर्ति दी जाती है। मगर वार्ड में कुछ पंखे चल पाते हैं और कुछ नहीं। इससे मरीजों को गर्मी से जूझना पड़ता है। इसके अलावा गाउन, कॉटन और औजारों का स्ट्रलाइजेशन नहीं हो पाता है। इससे ओटी में ऑपरेशन होने में विलंब हो जाता है। सबसे बड़ी समस्या रेडियोलॉजी विभाग की मशीनें खराब होने से उत्पन्न हो जाती है। मेडिकल कॉलेज को स्वतंत्र फीडर मिलने का मुद्दा अमर उजाला लगातार उठा रहा है। इसके बाद जिला स्तर से लेकर आलाधिकारी तक सतर्क हो गए हैं। मंगलवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि मेडिकल कॉलेज में 132 केवीए से विद्युत कटौती न की जाए। फॉल्ट या ट्रिप महीने में 10 से कम हों। इसी का परिणाम है कि बीते 24 घंटे में सिर्फ पांच मिनट के लिए ही मेडिकल कॉलेज की बिजली गई है, वो भी कॉलेज की तरफ से ही मंगलवार सुबह 11:32 पर शटडाउन लिया गया था। इसके अलावा प्रबंध निदेशक ने 132 केवीए से मारकुआं तक बार-बार होने वाले फॉल्ट की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने भी की एमडी से बात
भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत मंगलवार को ऊर्जा मंत्री से मिलने पहुंचे लेकिन वह मंत्रालय में नहीं थे। इस पर मंत्रालय के अधिकारियों ने विधायक की प्रबंध निदेशक से बात कराई। विधायक ने प्रबंध निदेशक से मेडिकल कॉलेज को स्वतंत्र फीडर की सुविधा मुहैया कराने की बात कही। इसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करवाने को कहा। विधायक ने कहा कि वह शासन स्तर पर बात करके हर संभव बजट दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed