फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   truck huts police Jeep three including sub Inspector Injured

ट्रक ने पुलिस की जीप में मारी टक्कर, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
truck huts police Jeep three including sub Inspector Injured
बृहस्पतिवार दोपहर झांसी-कानपुर हाइवे पर तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आकर दरोगा, सिपाही व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौेके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। जहां तीनों की हालत नाजुक है। खबर पाकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे एसपी राहुल मिठास ने तीनों का हालचाल जाना। मौकेे से पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। बृहस्पतिवार दोपहर पूंछ थाने के दरोगा रामकिशोर, चालक रामपाल व सिपाही मोहित शुक्ला जीप में सवार होकर झांसी-कानपुुर हाइवे पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक ढावे के पास सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने जीप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर जीप पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर थाने से फोर्स पहुुंचा। तीनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को पकड़ा। यहां मेडिकल काॅलेज में एसपी राहुल मिठास ने पहुंचकर तीनों का हालचाल लिया। तीनों की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed