फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   truck hits bike , one die other injured

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Thu, 11 Jul 2019 08:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
truck hits bike , one die other injured
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को शिवपुरी हाइवे पर बाइक सवार दो लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर एक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना रक्सा के अठौंदना निवासी चंदन उर्फ गुड्डा पाल (45) बुधवार को शिवपुरी में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ उनके साथी भूरा भी मौजूद थे। बृहस्पतिवार रात दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी सिकंदरा बैरियर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही चंदन की मौत हो गई, जबकि साथी भूरा घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। जबकि घायल भूरा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से हमला, घायल
झांसी। शराब के रुपये न देने पर कुछ लोगों ने एक युवक पर कुल्हाडी़ से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर स्थित जीरोन के लुहरगांव निवासी दशरथ (28) से कुछ लोगों ने आकर शराब के लिए रुपये मांगे। मना करने पर सभी ने मारपीट कर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed