फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck driver ran away after trampling GST team constable during checking

Jhansi News: चेकिंग के दौरान जीएसटी टीम के सिपाही को रौंदते हुए भाग निकला ट्रक चालक

Tue, 19 Dec 2023 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Truck driver ran away after trampling GST team constable during checking
फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ग्वालियर हाइवे पर सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोकने की कोशिश के दौरान ट्रक चालक जीएसटी टीम के सिपाही को रौंदते हुए भाग निकला। घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक थाना सीपरी बाजार के अंबाबाय के पास जीएसटी टीम सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सचल दल (चतुर्थ) प्रभारी विनोद मित्रा की अगुवाई में चेकिंग कर रही थी। टीम के साथ सीटीओ जितेंद्र पाल, चालक विजय प्रताप सिंह समेत मुख्य आरक्षी छोटेलाल (43) निवासी घनश्यामपुरा थाना गोपीगंज भदोही भी थे। इसी दौरान ग्वालियर की ओर से एक ट्रक आता नजर आया। सिपाही छोटेलाल ने डिवाइडर पर चढ़कर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन, ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका। तेज रफ्तार में ट्रक सिपाही छोटेलाल को रौंदते हुए भाग निकला। हादसे में छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हाल में टीम के सदस्य उसे लेकर तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीएसटी टीम ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सिपाही छोटेलाल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीपरी बाजार थाने में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed