फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck accident two people dead Truck crushed two youths sleeping in the open

Road Accident: खुले में सो रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत, एक की पांच माह पहले हुई थी शादी

Sun, 23 Oct 2022 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 12:22 AM IST
सार

हादसे में जान गंवाने वाला दयासागर उर्फ छुन्ना राजपूत समथर के ग्राम महुआखेरा निवासी बृजकिशोर राजपूत का इकलौता पुत्र था। पांच महीने पहले ही उसकी शादी मप्र के ग्राम बड़ैरा सौपान में हुई थी। रात में वह कभी-कभी गांव नहीं जाता था और डंपिंग परिसर में ही सो जाता था।

विज्ञापन
Truck accident two people dead Truck crushed two youths sleeping in the open
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

झांसी के मोंठ थाना इलाके के कुम्हरार रोड पर ओवरब्रिज के पास खुले में सो रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक बैक करने के दौरान यह हादसा हुआ था। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। त्योहार पर दो युवकों की मौत से क्षेत्र का माहौल गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन


कुम्हरार रोड के ओवरब्रिज के पास बालू डंप की जाती है। इसी डंपिंग परिसर में शुक्रवार की रात समथर के महुआखेरा निवासी दयासागर उर्फ छुन्ना राजपूत (25) और मोंठ के अटरिया गांव निवासी धर्मेंद्र पाल (27) खुले में सो रहे थे। रात तकरीबन 11 बजे एक ट्रक यहां बालू की उठान के लिए पहुंचा था। लेकिन, वहां बालू का उठान नहीं हो रहा था। इस पर चालक ट्रक को बैक कर लौटने लगा। ट्रक को पीछे ले जाते समय वह वहां सो रहे युवकों को नहीं देख पाया, जिससे दोनों युवक ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गए।
विज्ञापन


युवकों की चीख-पुकार सुनकर चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना के समय परिसर में अन्य कर्मचारी भी झोपड़ियों में सो रहे थे। युवकों के चीख सुनकर वह लोग घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर सीओ मोंठ स्नेहा तिवारी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। दोनों युवकों को आनन-फानन एंबुलेंस से मोंठ अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार की दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक छुन्ना राजपूत बालू घाट पर काम करता था, जबकि धर्मेंद्र पाल जिला पंचायत के बैरियर पर काम करता था।
हादसे में जान गंवाने वाला दयासागर उर्फ छुन्ना राजपूत समथर के ग्राम महुआखेरा निवासी बृजकिशोर राजपूत का इकलौता पुत्र था। पांच महीने पहले ही उसकी शादी मप्र के ग्राम बड़ैरा सौपान में हुई थी। रात में वह कभी-कभी गांव नहीं जाता था और डंपिंग परिसर में ही सो जाता था। वह क्षेत्रीय भाजपा नेता दयाशंकर राजपूत का भतीजा था। शनिवार की शाम तकरीबन छह बजे मृतक का शव घर पहुंचा। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा। पत्नी व अन्य परिजनों का बुरा हाल रहा।


चार-चार साल के अंतराल में हुई तीन भाइयों की मौत
ग्राम अटरिया निवासी रामाधार पाल के तीन पुत्र थे। उनका बड़ा बेटा चंद्रपाल करीब आठ साले पहले काम के लिए बाहर गया था। वहां उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दूसरे बेटे यशपाल की चार साल पहले ग्राम अटरिया और अमरा के बीच सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि, तीसरे बेटे धर्मेंद्र की मौत बीती रात ट्रक से कुचलने से हो गई। रामाधर के परिवार में अब उनकी पत्नी उमा तथा वृद्ध पिता श्यामलाल ही हैं। रामाधार लघु कृषक हैं और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार की शाम धर्मेंद्र का शव गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार के दौरान सभी की आंखें नम हो उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed