फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by husband's beating, pregnant died by drinking insecticide

पति की मारपीट से परेशान गर्भवती ने कीटनाशक पीकर दे दी जान

Fri, 18 Feb 2022 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Troubled by husband's beating, pregnant died by drinking insecticide
झांसी। टीकमगढ़ निवासी गर्भवती महिला ने शराबी पति से परेशान होकर बुधवार को कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

टीकमगढ़ के मढ़िया गांव निवासी सुनील अहिरवार का पिछले वर्ष 2021 में नेहा (25) से विवाह हुआ था। सुनील गांव में रहकर खेती-किसानी का काम करता है। नेहा चार माह की गर्भवती थी। नेहा के पिता पूरन का आरोप है सुनील शराब पीने का आदी है। अक्सर शराब पीकर घर आता था और नेहा से गाली-गलौज एवं मारपीट करता था। इसकी नेहा ने शिकायत की तो उन्होंने सुनील को समझाने की कोशिश की लेकिन, सुनील के व्यवहार में बदलाव नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

इस बात से नेहा काफी परेशान रहती थी। बुधवार शाम को घर में वह अकेली थी। इसी दौरान उसने कीटनाशक पी लिया। इसके बाद वह अचेत हो गई। घर वालों ने देखा तब उसे लेकर वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भर्ती कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह नेहा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed