फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by financial constraints, a young man hanged himself

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 19 Nov 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Troubled by financial constraints, a young man hanged himself
झांसी। कोतवाली इलाके में रहने वाले एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी उसके शव को फांसी पर लटका देखकर चीख पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसका शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली के बाहर दतिया गेट के गीता आश्रम के पास अमित साहू (33) पुत्र राजकुमार साहू परिवार के साथ रहता था। काफी समय से उसके पास कोई काम-धंधा नहीं था। इस वजह से परेशान रहता था। कुछ दिनों पहले खारा का कुआं स्थित अपने चाचा की परचून की दुकान में भी उसने काम किया लेकिन, मन न लगने की वजह से वहां काम छोड़ दिया। कई जगह काम तलाशने के बाद भी काम नहीं मिला। दो साल पहले घरवालों ने उसकी शादी भी कर दी थी। काम न मिलने से काफी परेशान रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात में अमित ने सभी के साथ नीचे के कमरे में खाना खाया। इसके बाद वह अकेले ऊपर के कमरे में चला गया। नीचे परिवार के लोग भी सो गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह देर तक नीचे नहीं उतरा तब पत्नी उसे जगाने कमरे में पहुंची। गेट अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। पत्नी ने खिड़की से झांककर भीतर देखा तब उसके होश उड़ गए। अंदर अमित का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। यह देखकर उसकी पत्नी चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है अमित मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी वजह से उसने फांसी लगाई। उधर, उसकी मौत की सूचना मिलते ही आसपास रहने वाले रिश्तेदार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। देर-शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed