{"_id":"603e99bc8ebc3e8ccd2e269e","slug":"tristrayee-panchayat-election-rejervation-jhansi-news-jhs1899056184","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आरक्षण सूची जारी, आठ तक दर्ज कराई जा सकेगी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आरक्षण सूची जारी, आठ तक दर्ज कराई जा सकेगी आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुखों के स्थान आरक्षित कर दिए गए। अब इन आरक्षित सीटों की सूची बुधवार को ब्लॉक, तहसील, डीपीआरओ, जिलाधिकारी कार्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी। इन आरक्षित सीटों को लेकर आठ मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
सरकार ने चक्रानुक्रम के मुताबिक पदों का आरक्षण तय कराने का फैसला किया था। शासनादेश के मुताबिक तीन मार्च तक अतंरिम आरक्षण सूची जारी कर दी जानी थी। पिछले दो दिनों से विकास भवन में आरक्षण संबंधी प्रक्रिया निपटाने में तेजी आ गई। शासनादेश के मुताबिक वर्ष 1995-2015 तक हुए पंचायत चुनावों में आरक्षित सीटों समेत सभी पंचायतों के जातिगत ब्योरे तयशुदा प्रोफार्मा में सोमवार तक फीड कर लिए गए थे।
मंगलवार को सीडीओ शैलेष कुमार की अगुवाई में डीपीआरओ जगदीश राम समेत अन्य अधिकारी इनको अंतिम रूप देने में लगे रहे। उधर, आरक्षण सूची जारी होने की सूचना पर दावेदारों की भीड़ विकास भवन मेें जमी रही। अपने संपर्कों की मदद से लोग सीट का आरक्षण जानने को बेताब रहे। जनपद में कुल 496 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें ग्राम प्रधान की 165 सीटें सामान्य, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जनजाति की एक, अनुसूचित जाति महिला की 43, अनुसूचित जाति 77, पिछड़ा वर्ग महिला 47, पिछड़ा वर्ग 86 और महिला के लिए 76 सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख की आरक्षित सीटों का ब्योरा
बबीना सामान्य
बड़ागांव पिछड़ा वर्ग
बंगरा अनुसूचित जाति महिला
बामौर अनुसूचित जाति
मोंठ अनुसूचित जाति
मऊरानीपुर सामान्य महिला
चिरगांव सामान्य
गुरसराय पिछड़ा वर्ग महिला
जिला पंचायत सदस्यों की आरक्षित सीटों का ब्योरा
पूंछ सामान्य महिला
साकिन सामान्य
भरोसा सामान्य महिला
सेमरी पिछड़ा वर्ग
पहाड़ीबुजुर्ग पिछड़ा वर्ग महिला
बघैरा अनुसूचित जाति
भोजला अनुसूचित जाति
फुटेरा बरुआसागर पिछड़ा वर्ग
रक्सा पिछड़ा वर्ग महिला
राजापुर सामान्य
खैलार सामान्य
बबीना ग्रामीण सामान्य
सकरार अनुसूचित जाति
बंगराधवा अनुसूचित जाति
देवरीसिंहपुरा सामान्य महिला
भदरवारा पिछड़ा वर्ग
स्यावरी अनुसूचित जाति महिला
चुरारा अनुसूचित जाति महिला
सिमरधा महिला सामान्य
मारकुवां अनारक्षित
भसनेह अनारक्षित
ककरबई अनुसचित जाति
कुरैठा पिछड़ा वर्ग
बिलाटीकरके अनुसूचित जाति महिला
चार मार्च से दाखिल कर सकेंगे आपत्ति
चार से आठ मार्च के बीच इन पर आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी। 10-12 मार्च के बीच इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम आरक्षण की सूची को 14 मार्च को प्रकाशित कर दिया जाएगा। सूची प्रकाशित होने के एक सप्ताह बाद चुनावी अधिसूचना जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कुल पदोें की संख्या
ग्राम पंचायत 496
ग्राम पंचायत सदस्य 6170
क्षेत्र पंचायत सदस्य 599
जिला पंचायत सदस्य 24
चक्रानुक्रम के अनुसार आरक्षण तय किया गया है। सबसे पहले अनुसूचित जनजाति (महिला), अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति (महिला), अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग (महिला), पिछड़ा वर्ग एवं महिला सीट को उक्त वर्गों की जनसंख्या के अवरोही क्रम में सर्वप्रथम उन स्थानों को आरक्षित किया गया है, जहां पूर्व में संबंधित जाति वर्ग का आरक्षण नहीं था। आरक्षण संबंधी सूची चस्पा कर दी जाएगी।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी