फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tricolor hoisted proudly in educational institutions

शिक्षण संस्थानों में शान से फहरा तिरंगा

Tue, 17 Aug 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted proudly in educational institutions
Tricolor hoisted proudly in educational institutions
झांसी। शिक्षण संस्थानों में भी आजादी का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। शान से शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन

मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संस्थापक कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, चेयरपर्सन शांति विश्वनाथन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान डॉ. रोहिन विश्वनाथन, अंशिता विश्वनाथन, अपूर्व शुक्ला, रत्ना शुक्ला मौजूद रहीं। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व प्रधान शत्रुघन सिंह तोमर, आरी के प्रधान राघवेंद्र तोमर ने झंडारोहण किया। प्रबंधक सतेंद्र, विनय शर्मा ने विचार रखे। विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में डॉ. डीएन मिश्रा ने कहा कि देश के युवा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें। इस दौरान आचार्य पंडित हरिओम पाठक, अध्यक्ष विद्यानिधि मिश्रा, सचिव मानस मिश्रा, रविंद्र कुमार चतुर्वेदी, मुदित मिश्रा, डॉ. देवनिधि मिश्रा, डॉ. अमित भारद्वाज, अखिलेश मिश्रा, अक्षय मिश्रा, भूपेंद्र सिंह सेंगर, नीता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

रेड रोज पब्लिक स्कूल में चेयरमैन विजय कुमार सरावगी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य नीरू खुल्लर मौजूद रहे। एसबी इंटर कॉलेज हसारी में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण हुआ। बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। शिक्षक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाचार्य धर्मराज यादव ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अशोक दोहरे, चंद्रिका प्रसाद, गीता शेखर, सुशील कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार त्रिपाठी, शिवकुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, मानवेंद्र सिंह, ह्रदेश खरे, विनीता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के बैंकिंग एवं अर्थशास्त्र विभाग की ओर से नृत्य, संगीत, गायन, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान प्रो. सीबी सिंह, प्रो. सुनील काबिया, अनिल मौर्य, डॉ. शिल्पा मिश्रा, डॉ. इरा तिवारी, डॉ. राधिका चौधरी, डॉ. ऋषि सक्सेना मौजूद रहे। जैकब हाई स्कूल में प्राचार्य व्युला जैकब ने झंडारोहण किया। चंद्रकांत जैकब, सोनिया जैकब, सेमसन जैकब मौजूद रहीं। जीसस क्राइस्ट स्कूल में प्रधानाचार्य कमला राय ने ध्वजारोहण किया। निदेशक किशन राय मौजूद रहे। शारदा देवी डिग्री कॉलेज राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में शहीदों को यादव किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अध्यक्षता उदित बख्शी ने की। प्राचार्य डॉ. मरीष पैजवाल, संस्थापक बृजमोहन बख्शी मौजूद रहे।
75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
कस्तूरबा गांधी पब्लिक स्कूल नगरा में विद्याप्रचारिणी सभा नगरा के उपाध्यक्ष राकेश झा ने ध्वजारोहण किया। वहीं, कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज प्रेमनगर में प्रबंध समिति के कार्यवाह अध्यक्ष प्रकाश नारायण द्विवेदी ने झंडारोहण किया। स्वामी विवेकानंद कॉलेज में प्रबंधक रामतीर्थ सिंघल ने ध्वज फहराया। सुषमा सिंघल, पार्षद उमाशंकर राय, आदर्श गुप्ता, रंजीत साहू, विनय प्रताप सिंह मौजूद रहे। डा. एस राधाकृष्णन पब्लिक इंटर कॉलेज में देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान शाहीन अहमद ने ध्वजारोहण किया। राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हायर सेकेंड्री स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा, इनरव्हील क्लब की अंजू शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान आशू शर्मा, स्नेहलता अग्रवाल, बबीता जैन, संगीता, डॉ. मनीषा चौबे, ममता यादव, आनंद कुमार मौजूद रहे। बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र राय, प्रबंधक सुंदर लाल चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अशोक अगव्राल, दिनकर सक्सेना, सुदर्शन शिवहरे, दीपक त्रिवेदी, प्रभात गुप्ता, आनंद सरवरिया मौजूद रहे।
बच्चों ने राष्ट्रगान गाया
ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर प्रबंधक डॉ. राकेश बिहारी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य अनिल प्रभा द्विवेदी, सचिव अर्चना गुप्ता, एलआर सोनी, राजीब दुबे, सतीश मिश्रा, सुशील राय, राजीव सरीन, सोनू गुप्ता, सीमा गुप्ता मौजूद रहीं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। अखिलेश तिवारी, नवल किशोर अग्रवाल, गुरुदयाल पटसारिया, दिनेश पाठक, वीरेन साहू, पार्षद विद्या प्रकाश दुबे, जय सिंह सेंटर, प्रीतिकरण मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय खैलार-एक बबीना में समाजसेविका नसीम, प्रधान प्रियंका राज गौतम ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य नीतू अहिरवार मौजूद रहीं। अल इब्राहिम महाविद्यालय में आनंद तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इकरा एकेडमी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नुसरत जहां ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने राष्ट्रगान गाया। प्रबंधक नसरीन बानो ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों व अभिभावकों का आभार जताया। मकताब मोहम्मद सलीम मेमोरियल में प्रधानाचार्य मोहम्मद शहजाद, मदरसा इकरा एकेडमी अरेबिक कॉलेज प्रेमनगर में प्रधानाचार्य फिजा खान ने ध्वजारोहण किया। आर्य कन्या कॉलेज में डॉ. राजेंद्र सिंह, एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में चेयरमैन सुरेंद्र राय, एलवीएम में प्रबंधक खुशाली कुशवाहा, प्रभात सक्सेना, प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एसपीआई में प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।

यहां भी धूमधाम से मना आजादी का पर्व
बुंदेलखंड जनता डिग्री कॉलेज, विलेज बालिका महाविद्यालय प्राथमिक विद्यालय खिरकन, सेंट ज्यूड्स इंटर कॉलेज, त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, अखिल भारतीय संगठित खेल संस्था, श्री लक्ष्मी विद्या मंदिर, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, न्यू सरस्वती विले कान्वेंट इंटर कॉलेज, बीआर मेमोरियल, रघुराज सिंह इंटर कॉलेज, फिरदोस अरेबिक निस्वां कॉलेज, मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद, मदरसा इस्लामिया महादुअ मआरिफ, मदरसा अल सगीर फात्मा अराबिक में भी धूमधाम से आजादी का पर्व मना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed