फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tribute to immortal martyr Chandrashekhar Azad

Jhansi News: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया नमन

Wed, 28 Feb 2024 03:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 28 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Tribute to immortal martyr Chandrashekhar Azad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। देश के महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मंगलवार को जगह-जगह मनाया गया। समाजसेवी संगठनों ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने सातार ओरछा स्थित आजाद जी की कुटिया को संरक्षित करने की सरकार से मांग की।
शहीद स्मृति संस्था के तत्वावधान में आयकर भवन तिराहा स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की मूर्ति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अध्यक्ष मोहन नेपाली, सचिव रामप्रकाश अग्रवाल, सहसचिव डाॅ. मनमोहन मनु, सुदर्शन शिवहरे, गजानन खानवलकर, निलय जैन आदित्य नारायण दुबे, कैलाश स्वर्णकार, प्रदीप चौहान, लाल सिंह, सियाराम शरण चतुर्वेदी ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर काॅलेज के विद्यार्थियों ने बैंड वादन और जयघोष किया। ब्रह्म विभूति स्मृति न्यास के तत्वावधान में अरविंद वशिष्ठ, अशोक पांडे, सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुशील मौर्य, अभिषेक दीक्षित, विकास मिश्रा, मनोज कुशवाहा ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में रवीश त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, बंटी दुबे, रजत त्रिपाठी, संजीव शर्मा, मनोज पाठक ने मानिक चौक स्थित आजाद जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि की। नेताजी सुभाष फाउंडेशन के मोहन नेपाली, सीताराम यादव, अनिल कुशवाहा, अमित बुधौलिया, केएन मिश्रा ने आजाद मीनार पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही आजाद जी की कुटिया को संरक्षित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मानिक चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि चंद्रशेखर आजाद सभी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। इस अवसर पर अभिषेक जैन, अमर सिद्ध, बंटी सोनी, सलिल तिवारी, नीता अवस्थी, रश्मि हयारण, पंकज राय, बंटी गुर्जर, आकाश साहू मौजूद रहे। इधर क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय, दिनेश शिवहरे, रामेश्वर राय, दिलीप सिंह आदि ने भी अमर शहीद को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed