फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tree fall on line, electricity supply off

पेड़ की डाल गिरने से गुल रही बिजली

Wed, 02 Jun 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
tree fall on line, electricity supply off
पेड़ की डाल गिरने से गुल रही बिजली
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार की शाम को आई आंधी के कारण जेल चौराहा के पास एक पेड़ की डाल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी तरह मिनर्वा चौराहा के पास एक बिजली का खंभा झुक गया, जिससे वह नीचे चटककर मुड़ गया। इस कारण क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। बाद में दोनों लाइनों को दुरुस्त किया गया। करीब सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
आंधी के कारण बिजली की चाल बिगड़ गई है। दिन भर भरपूर बिजली मिलने के बाद भी आंधी आने के कारण बिजली में व्यवधान पड़ता है। पिछले दो दिनोें से यही स्थिति बन रही है। दो दिन पहले रविवार की आधी रात को बिजली ब्रेकडाउन में चली गई थी। इसी तरह मंगलवार को दिन में करीब चार बजे आंधी आने के कारण बिजली गुल हो गई। अन्य क्षेत्रों में तो आंधी शांत होने के बाद बिजली सुचारु हो गई, लेकिन जेल चौराहा क्षेत्र में एक पेड़ की डाल बिजली के खंभे पर गिर जाने के कारण जंफर टूट गया। इससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इस कारण जेल चौराहा, सिविल लाइन क्षेत्र, सदर बाजार मार्ग समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जेल चौराहा की आपूर्ति ठप कर पड़ की डाल हटाने का काम शुरू किया गया। डाल हटाने के बाद जंफर जोड़ने में करीब सात बज गया। लगभग सात बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। इसी तरह रानीमहल क्षेत्र की बिजली मिनर्वा चौराहा पर एक मेडिकल स्टोर के पास लगा बिजली का खंभा मुड़कर चटक गया। हवा इतनी तेज थी कि देखते ही देचाते खंभा घूम गया और नीचे से चटक गया। गनीमत रही की तार नहीं टूटे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। खंभा चटककर झुक जाने पर सूचना बिजली विभाग को दी गई और रानी महल फीडर की बिजली बंद कराई गई। इससे रानीमहल सुभाषगंज और आसपास के क्षेत्र में बिजली बाधित रही। बाद में खंभा को वहां से हटाया गया। इस कारण खंभे से जुड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि करीब चार बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवा चलने लगी। इसके बाद आंधी शुरू हो गई। आंधी चलने के कारण लोगों की छतों पर रखे सामान और टीन टप्पर भड़भड़ाने लगे। करीब बीस मिनट तक तेज हवा चली। इस कारण लोगों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed