फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Treatment of corona became expensive in Jhansi,

झांसी में महंगा हुआ कोरोना का इलाज, कई गुना बढ़े ऑक्सीमीटर से लेकर थर्मामीटर के दाम 

Mon, 05 Oct 2020 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Oct 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Treatment of corona became expensive in Jhansi,
demo pic... - फोटो : amar ujala

कोरोना के दौर में पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की मांग बढ़ी तो इसकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। अब पल्स ऑक्सीमीटर झांसी में तीन गुने तो थर्मामीटर दोगुने दामों पर बिक रहे हैं। इस बीच प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने से दरों में मनमानी जारी है और जनता को जेब ढीली करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण फैलने से पहले शायद ज्यादातर लोगों ने पल्स ऑक्सीमीटर का नाम कम ही सुना हो लेकिन अब घर-घर में इसकी मांग बढ़ गई है। नतीजा यह हुआ कि तीन महीने पहले तक चुनिंदा मेडिकल सर्जिकल दुकानों पर मिलने वाला पल्स ऑक्सीमीटर अब मेडिकल की हर रिटेल दुकान पर मिलने लगा है। इसके अलावा थर्मामीटर की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन


इस कारण इनके दामों में भी कालाबाजारी शुरू हो गई है। आज से तीन महीने पहले पल्स ऑक्सीमीटर 400 रुपये में मिल जाता था। लेकिन अब इसकी कीमत 1200 रुपये से भी अधिक पहुंच गई है। इसके अलावा थर्मामीटर भी दोगुने या अधिक मूल्य पर बिक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपी मशीन से लेकर ग्लव्स तक के दाम बढ़े 
हकीकत यह है कि जैसे-जैसे कोरोना का संक्रमण तेज हो रहा है, सर्जिकल सामानों की कीमतें भी उससे तेज बढ़ रही हैं। सर्जिकल ग्लव्स, बीपी मशीन, डायबिटीज मापने की मशीन की कीमतें पिछले तीन महीनों में दो से तीन गुना तक बढ़ गई हैं। 

ये हुआ अंतर 
उपकरण                 कोरोना से पहले         अब 
थर्मामीटर                 100-125          150-250 
थर्मल स्कैनर             500-1000         1500-2500 
पल्स ऑक्सीमीटर      400-700           1200-2000 

पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड आदि का सेंसर भारत में नहीं बनता है। यह चीन से ही आता है। चीन से आयात पर रोक लगने के कारण बड़े स्तर पर इसकी कालाबाजारी एक्सपोर्टर ही कर रहे हैं। इसलिए निचले स्तर पर भी इसके दाम बढ़ गए हैं।

- नितिन मोदी, सचिव, केमिस्ट एसोसिएशन झांसी 

पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की कालाबाजारी कतई नहीं होने दी जाएगी। इसके खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा, जो भी दुकानदार अधिक दामों पर यह उपकरण बेचता हुआ पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- उमेश भारती, औषधि निरीक्षक, झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed