फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   treak disturb due to signal fail

सिगनल फेल होने से ट्रैक रहा बाधित

Tue, 11 Feb 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
treak disturb due to signal fail
झांसी/उरई (जालौन)। कानपुर रेलवे ट्रैक के पिरौना रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह सिग्नल फेल होने से अप और डाउन ट्रैक का यातायात ढाई घंटे से अधिक वक्त तक ठप रहा। सूचना पर पहुंची सिग्नल विभाग की टीम ने फाल्ट को ठीक किया। उक्त मामले के कारण गोरखपुर से चलकर मुंबई जाने वाली 12541 संत कबीरनगर एक्सप्रेस पिरौना स्टेशन के होम सिग्नल पर डेढ़ घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 8.08 बजे पिरौना स्टेशन से झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नंबर 11109 के पार करने के बाद स्टेशन मास्टर अजीत कुमार सिग्नल क्लियर कर रहे थे, तभी फाल्ट के कारण सिगनल फेल हो गए। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम और सिग्नल विभाग को दी। सिग्नल न मिलने से संतकबीरनगर एक्सप्रेस होम सिग्नल पर आकर खड़ी हो गई। जबकि दूसरे ट्रैक से कानपुर की ओर जाने वाली मालगाड़ी के पहिये भी थम गए। सिग्नल विभाग के एडीएसटी जीके गौड़ विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उनकी देखरेख में कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक किया। इसके बाद 10.40 बजे यातायात सामान्य हो सका। संत कबीरनगर एक्सप्रेस के लेट होने से उसमें सवार मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिग्नल फेल होने की सूचना मिलते ही कर्मचार मौके पर पहुंच गए थे। जल्द ही तकनीकी फॉल्ट को दूर कर लिया गया।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed