फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Travelling will become easier with mini buses, 70 mini buses will be available

Jhansi News: मिनी बसों से सफर होगा आसान, मिलेंगी 70 मिनी बसें

Mon, 02 Jun 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Travelling will become easier with mini buses, 70 mini buses will be available

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों की कमी को दूर करने के लिए डिपो को 70 मिनी बसों की सौगात मिली है। यह बसें जल्द ही डिपों को प्राप्त होंगी। यह बसें शहर से ग्रामीण रूटों पर चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन उन रूटों पर कराया जाएगा, जहां निगम की बड़ी बसें नहीं चल पा रही हैं। खासकर ग्रामीण रूटों पर यात्रा सुगम होने वाली है। ग्रामीणों को शहर आने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

झांसी परिक्षेत्र में परिवहन निगम की कुल 129 बसें संचालित हो रही हैं। इनमें कुछ बसों की स्थिति काफी खराब है। जिले में तमाम ऐसे रूट हैं, जिन पर निगम की बड़ी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। शासन से झांसी डिपो को 70 मिनी बसें मंजूर की है। इनमें कुछ बसें प्राप्त भी हो गई हैं। धीरे-धीरे सभी बसें झांसी डिपो को मिल जाएंगी। बसें आते ही रूट तय करके उनका संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन




बॉक्स में -



40 सीटों की होंगी नई बसें, बढ़ेगा राजस्व



निगम की तरफ से मिलने वाली नई छोटी बसें 40 सीट की होगी। इसमें बस एक बार में 40 यात्रियों को लेकर जाएंगी। इससे एक ओर जहां निगम के राजस्व बढऩे की उम्मीद है। वहीं लोकल रूटों पर यात्रियों को बेहतर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही निजी वाहनों के चालकों द्वारा वसूले जा रहे अधिक किराये पर भी अंकुश लगेगा। रोडवेज ने झांसी से नए रूट पर बसें चलाने की तैयारी भी कर ली है। ललितपुर के 14, उरई के 10 व झांसी के 5 रूटों पर यह बसें चलेंगी। यहां पूर्ति के बाद शेष बसों को अन्य रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -

- शासन से झांसी डिपो के लिए 70 मिनी बसें आवंटित की गई हैं। जल्द ही यह बसें डिपो को मिल जाएंगी। इन बसों का संचालन ऐसे रूटों पर होगा, जहां निगम की बड़ी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इन बसों के आने से यात्रियों को बेहतर यात्रा की सुविधा देने में सहूलियतें मिलेंगी। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed